Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Viral Video: इंसान नहाएं या जानवर? हरिद्वार के घाट पर महिला की इस हरकत ने छेड़ी सोशल मीडिया पर ‘जंग’

Viral Video: इंसान नहाएं या जानवर? हरिद्वार के घाट पर महिला की इस हरकत ने छेड़ी सोशल मीडिया पर ‘जंग’

Haridwar Viral Video: हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी, जिस पर वहां स्नान कर रहे लोगों ने विरोध किया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला चीखने-चिल्लाने लगी और वहां से रफूचक्कर हो गई. इस घटना की वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर अलग जंग छेड़ दी है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला-

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 11:45:50

Mobile Ads 1x1

Haridwar Viral Video: वैसे को हरिद्वार की हर सुबह आम होती है. घाट पर मंत्रोच्चार, लहरों की आवाज़, मंदिरों में घंटनाद, लेकिन अचानक ऐसी घटना होती है, जिससे मंत्रों और घंटनाद की ध्वनि शोर-शराबे में बदल जाती है. जी हां. ऐसी एक घटना हरिद्वार के सर्वानंद घाट से सामने आ रही है, जहां छोटी-सी बात से विवाद का रूप ले लिया और इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई. इस वीडियो में महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहला रही है, जबकि पास में खड़े दूसरे श्रद्धालु पवित्र स्थान का हवाला देते हुए महिला को रोक रहे हैं.

महिला ने लोगों को धमकाया?

इस घटना की वायरल वीडिय में देखा जा सकता है कि कैसे सर्वानंद घाट पर पालतू कुत्ते को नहला रही महिला से वहां मौजूद लोग बहस कर रहे हैं, लेकिन महिला बात नहीं मानती और कथित तौर पर अपशब्दों का भी इस्तेमाल करती है. इस वीडियो में कुछ जगह पर महिला ने सरकारी मंत्रालय से संबंधों को दावा किया और बद्दुआएं देने लगी.

ये भी पढ़ें:-Video: तू छोड़ पहले… एक दूसरे का बाल पकड़कर दीं अश्लील गालियां, लखनऊ के सैलून में आपस में भिड़ीं 2 युवतियां

कैमरे में रिकॉर्ड वारदात

महिला और वहां मौजूद लोग कई मिनटों तक बहसबाजी करते रहे. इस बीच एक व्यक्ति ने दोनों पक्षों के बीच शांति कराने का प्रयास किया, लेकिन तब आवाजें दूसरे घाट तक गूंज चुकी थीं. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि शूट करने वाले व्यक्ति कह रहा है कि घाट पर इंसान गंगा स्नान करेंगे या ये (कुत्ते) नहाएंगे. इसी बात पर महिला भड़क गई. लोगों से आर्गुमेंट के करते हुए महिला कहने लगी कि अगर मैंने एक भी दिन सच्चे मन से पूजा की है तो उसका फल सबको मिलेगा.  

धमकी देकर गायब महिला

लंबे समय तक आपसी विवाद के बाद महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर चली गई, जबकि वहां मौजूद श्रद्धालु और पुजारियों में गुस्सा भड़का रहा. इस घटना की वायरल वीडियो में लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि  महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए था, जबकि कुछ लोगों ने इस घटना को विवादास्पद बताया है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

MORE NEWS