Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली में फिर गरजेगा बुलडोजर? 140 से ज्यादा दुकानों-मकानों पर नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम ,लोगों की बढ़ी  टेंशन

बरेली में फिर गरजेगा बुलडोजर? 140 से ज्यादा दुकानों-मकानों पर नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम ,लोगों की बढ़ी  टेंशन

Bareilly bulldozer action: बरेली के स्टेडियम रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने 140 से अधिक निर्माणों पर नोटिस लगाए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में 200 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं. प्रभावित लोगों को 15 दिन में खुद निर्माण हटाने का समय दिया गया है, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. नोटिस के बाद दुकानदारों और मकान मालिकों को घर और रोजी-रोटी छिनने का डर सता रहा है.

Written By:
Last Updated: September 3, 2026 09:20:58 IST

Mobile Ads 1x1

Bareilly bulldozer action: उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के बीच स्टेडियम रोड के लोगों की चिंता बढ़ गई है. मुख्यमंत्री ग्रेड योजना के तीसरे चरण के तहत सड़क के चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और लाइटिंग का काम होना है. इसी के लिए नगर निगम ने स्टेडियम रोड पर बड़ी संख्या में निर्माणों को अतिक्रमण के दायरे में चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किए हैं. नगर निगम की ओर से अब तक 140 से अधिक निर्माणों पर नोटिस लगाए जाने की बात सामने आई है. इनमें दुकान, मकान, अस्पताल और धार्मिक स्थल तक शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले हिस्से को हटाना होगा. लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है.

कहीं 8 तो कहीं 20 फीट तक लगाए गए निशान

स्टेडियम रोड पर जिन निर्माणों को अतिक्रमण के तौर पर चिन्हित किया गया है, वहां अलग-अलग जगहों पर निशान लगाए गए हैं. किसी के निर्माण का करीब 8 फीट हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में बताया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर 20 फीट तक के हिस्से पर निशान लगाए गए हैं. इससे कई दुकानदारों और मकान मालिकों की चिंता बढ़ गई है. कुछ लोगों की पूरी दुकान चौड़ीकरण की जद में आने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ घरों का भी हिस्सा प्रभावित हो सकता है.

15 दिन में खुद हटाएं निर्माण, नहीं तो होगी कार्रवाई

नगर निगम ने प्रभावित लोगों को अतिक्रमण खुद हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, अगर संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय के भीतर खुद निर्माण हटा लेता है तो प्रशासन की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी. वहीं, समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर से कार्रवाई की जा सकती है. प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि तय समय के बाद होने वाली कार्रवाई में नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी.

200 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित 

नगर आयुक्त के मुताबिक, मुख्यमंत्री योजना के तहत बरेली में सड़क चौड़ीकरण के साथ सुंदरीकरण और लाइटिंग का काम भी प्रस्तावित है. इसी परियोजना के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जाना है. नगर निगम के मुताबिक, इलाके में 200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं. इनमें से कुछ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है, जबकि बाकी लोगों को भी नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी को अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है.

रोजी-रोटी का सवाल

स्टेडियम रोड पर अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सड़क विकास की योजना के साथ प्रभावित परिवारों और कारोबारियों के लिए क्या राहत या वैकल्पिक व्यवस्था होगी. एक तरफ प्रशासन सड़क को चौड़ा और बेहतर बनाने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ नोटिस पाने वाले लोग अपने घर और दुकान बचाने की चिंता में हैं. फिलहाल 15 दिन की समय सीमा शुरू हो चुकी है. इसके बाद अगर लोगों ने खुद चिन्हित हिस्सा नहीं हटाया तो नगर निगम और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है.

MORE NEWS