हाथरस: हाथरस, सासनी में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है. जिसके अन्तर्गत स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस सम्बंध में जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें सासनी कोतवाली चौराहे पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग में तेजी आई है.
पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत सासनी के पूर्व प्रधान विष्णु शर्मा (बंटी प्रधान) और मुदित बहादुर भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला अधिकारी हाथरस को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होनें भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होने यह भी कहा कि भगवान परशुराम ब्राहमणों के गौरव हैं. ज्ञात हो कि परशुराम जी, भगवान विष्णु के 6वें (छठें) अवतार के रूप में पूजे जाते है.
चौक को परशुराम जी के नाम पर रखा जाए
स्थानीय लोगों ने चौराहे के के सौंदर्यीकरण को लेकर हो रहे काम की सराहना करते हुए कहा कि यह चौक भगवान परशुराम जी के नाम पर होना चाहिए. पूर्व प्रधान ने यह भी कहा कि इस चौंक के आस-पास ब्राहृमणों की तादाद अधिक हैं. जिससे कि लोगों में उनके प्रति आस्था बढ़े और वो धर्म के प्रति जागरूक हो सकें.
सामाजिक बल एवम् आध्यात्मिक वृद्धि
मांगकर्ताओं का कहना हैं कि भगवान परशुराम की प्रतिमा स्ठापना से समाज को एक नई दिशा एवम् दशा मिलेगी. परशुराम जी बल, बुद्धि, साहस, शौर्य एवं आज्ञाकारिता के परिचायक रहें है. स्थानीय लोगों ने कहा कि, भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और परम्परा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, और उनकी प्रतिमा स्थापना से समाज में धार्मिक और सास्कृतिक भावनाओं को बल मिलेगा. उन्होनें कहा युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने धर्म और संस्कृति का बोध होना आवश्यक है जिससे कि उन्हें मानसिक बल और उनकी आध्यात्मिकता में वृद्धि हो सकें. जिससे कि एक बेहतर और मजबूत समाज का निर्माण हो सकें.