Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Kanpur Metro: दिवाली से पहले कानपुर वालों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, नौबस्ता तक दौड़ेंगी मेट्रो ट्रेनें, देखें रूट

Kanpur Metro: दिवाली से पहले कानपुर वालों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, नौबस्ता तक दौड़ेंगी मेट्रो ट्रेनें, देखें रूट

Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम से थोड़ी राहत मिल सकती है. दीवाली तक आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू की जा सकती है. इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 12:41:52 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Metro: कानपुर में रोजाना ट्रैफिक जाम से परेशान होकर घर से निकलने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इस दिवाली से पहले शहर के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों का सफर आसान हो सकता है. आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है. इस रूट के चालू होने से बर्रा, किदवई नगर, नौबस्ता और यशोदा नगर जैसे इलाकों के लोगों को शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने के लिए जाम में घंटों नहीं फंसना पड़ेगा.

कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक

कानपुर मेट्रो के मौजूदा कॉरिडोर का विस्तार होने के बाद यात्रियों को कानपुर सेंट्रल से आगे नौबस्ता तक सफर करने की सुविधा मिल सकती है. इस हिस्से में सात नए स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें झकरकटी बस टर्मिनल, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता शामिल हैं. इनमें झकरकटी बस टर्मिनल और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन भूमिगत होंगे, जबकि बारादेवी से नौबस्ता तक के बाकी स्टेशन एलिवेटेड बनाए गए हैं. इस विस्तार के साथ आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक मेट्रो नेटवर्क में कुल 21 स्टेशन हो जाएंगे.

जाम से मिलेगी राहत

कानपुर की आबादी बढ़ने के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है. झकरकटी, घंटाघर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुबह और शाम के समय जाम लगना आम बात है. ऐसे में मेट्रो का नौबस्ता तक विस्तार सड़क पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकता है. खासतौर पर दक्षिण कानपुर में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना शहर के दूसरे हिस्सों में आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. मेट्रो से सफर करने पर सड़क के ट्रैफिक से बचते हुए तय समय में गंतव्य तक पहुंचना आसान हो सकता है.

हर पांच मिनट में मिलेगी मेट्रो?

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) इस रूट पर परिचालन की तैयारियों में जुटा है. योजना के मुताबिक, ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 39 तक की जा सकती है. इससे यात्रियों को करीब पांच मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. फिलहाल ट्रेनों के बीच लगभग 13 से 14 मिनट का अंतर बताया जा रहा है. 

दूसरे कॉरिडोर से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

कानपुर में मेट्रो नेटवर्क के दूसरे कॉरिडोर पर भी काम हो रहा है. कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक प्रस्तावित करीब 8.6 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को रावतपुर में पहले कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है. हालांकि ये कब शुरू होगी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: फांसी की सजा सुनाते ही पेन क्यों तोड़ देते हैं जज? इसके पीछे की वजह 99% लोग नहीं जानते

MORE NEWS