Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कासगंज में आसमानी आफत; मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने किया मुआवजे का एलान

कासगंज में आसमानी आफत; मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत, प्रशासन ने किया मुआवजे का एलान

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है.

Written By:
Last Updated: October 15, 2026 22:33:25 IST

Mobile Ads 1x1

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि एक ही परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. खेत में रखी फसल को बारिश से बचाने पहुंचे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में एक महिला, उसकी 11 साल की बेटी और देवर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फसल बचाने खेत पहुंचे थे तीनों

यह दर्दनाक हादसा सहावर थाना क्षेत्र के नगला माधव गांव में हुआ. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. खेत में फसल भीगने और खराब होने की आशंका के चलते 36 वर्षीय रामवती, उनकी 11 वर्षीय बेटी कशिश और 35 वर्षीय देवर नीरज खेत की ओर गए थे. तीनों बारिश से फसल को बचाने के लिए तिरपाल ढकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान आसमान में बादल गरजे और अचानक बिजली खेत में गिर गई. इसकी चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

आकाशीय बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. वहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों को बेसुध पड़ा देखकर ग्रामीण घबरा गए. तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई. हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिस परिवार के लोग कुछ देर पहले फसल बचाने की कोशिश कर रहे थे, वहां अचानक तीन मौतों से मातम छा गया.

प्रशासन ने किया मुआवजे का एलान

सहावर की एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के तहत मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: 18 रुपये की पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूले, फिर नहीं लौटाए पैसे, रेस्टोरेंट पर लगा 1.06 लाख का दंड

MORE NEWS