Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lucknow Crime: रिश्ते शर्मसार! घर में पड़ी थी पिता की लाश, अंतिम संस्कार से पहले सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

Lucknow Crime: रिश्ते शर्मसार! घर में पड़ी थी पिता की लाश, अंतिम संस्कार से पहले सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक कलयुगी बेटे ने पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार कराने से पहले उनके शव से सादे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 17:54:14 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां रहीमाबाद इलाके में एक कलयुगी बेटे ने पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार कराने से पहले उनके शव से सादे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया. ये काम उसने 3 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए किया. इस घिनौनी हरकत में उसके चचेरे भाई ने उसका साथ दिया. आसपास मौजूद लोगों ने इसकी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

बेटी के पास रहते थे माता-पिता

बता दें कि ये घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है. लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव में 75 वर्षीय छत्रपाल और उनकी पत्नी शिवदेवी का उनके बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी से विवाद चल रहा था. मृतक की बड़ी बेटी ने सुमन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई-भाभी उसके माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. कई बार उन्होंने मारपीट भी की है. 2023 में आरोपी बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को पैतृक घर से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद वे अपनी बेटी सुमन के पास रहने लगे. 

बेटे को संपत्ति से किया था बेदखल

बेटे से परेशान होकर छत्रपाल ने सार्वजनिक सूचना जारी की, जिसमें उन्होंने उसे अपनी पैतृक संपत्ति से बेदखल कर दिया. साथ ही बेटियों की सेवा से खुश होकर लगभग साढ़े 6 बीघा जमीन में से एक-एक बीघा तीनों बेटियों के नाम करने की घोषणा की. 7 जुलाई को पिता की तबीयत बिगड़ी, तो बेटा अपनी पत्नी और अन्य ससुराल वालों के साथ पहुंचा. उसने बेहतर इलाज का झांसा देकर पिता को अपने साथ ले गया.

अंतिम संस्कार पर बहनों को दे रहा था गाली

साथ ले जाने के महज तीन बाद 9 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में पिता की मौत हो गई. अंतिम संस्कार के दौरान बेटा और उसके ससुराल वाले तीनों बहनों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच आरोपी बेटे ने चचेरे भाई की मदद से पिता की उंगली से सादे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया. इस तरह उसने साढ़े 6 बीघा जमीन, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये थी, उसे अपने नाम कर लिया. 

MORE NEWS