Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: खुर्जा में पत्नी के जाने के बाद किया अफेयर, रात के अंधेरे में फोन करके बुलाया घर और फिर…

UP Crime: खुर्जा में पत्नी के जाने के बाद किया अफेयर, रात के अंधेरे में फोन करके बुलाया घर और फिर…

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में एक शादीशुदा महिला का किसी शादीशुदा मर्द के साथ संबंध था. एक रात को व्यक्ति ने उसे अपने घर में बुलाया. इसके बाद रात के अंधेरे में उसे चाकू मार दिया.

Written By:
Last Updated: August 13, 2026 18:19:28 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला को पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्यार हो गया था, जिसके बाद महिला शादी का दबाव बना रही थी. हालांकि व्यक्ति तैयार नहीं था, जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को व्यक्ति ने फोन कर अपनी प्रेमिका को बुलाया और दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद व्यक्ति प्रेमी ने महिला पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

बेबी के 4, तो अजीत के हैं 2 बच्चे

बता दें कि ये मामला खुर्जा नगर के शिवलोक कॉलोनी का है. मृतका की पहचान बेबी के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है. बेबी दिल्ली की रहने वाली थी और उसकी शादी पंकज नाम के व्यक्ति से हुई थी. पंकज नेहरूपुर गांव में हलवाई का काम करता है और दोनों के चार बच्चे हैं. उसके घर के 200 मीटर की दूरी पर अजीत नाम का व्यक्ति रहता है. वो भी शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां भी हैं. लगभग तीन साल पहले अजीत की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. इसी दौरान बेबी और अजीत की नजदीकियां बढ़ीं. दोनों में प्यार हुआ और उनका मिलना शुरू हो गया.

अजीत से शादी करना चाहती थी बेबी

बेबी अक्सर अजीत के घर आती-जाती थी. बेबी अजीत से शादी करना चाहती थी. हालांकि अजीत शादी करने से इनकार कर दिया. इसको लेकर दोनों में विवाद हो रहा था. मंगलवार रात को अजीत ने प्रेमिका बेबी को घर पर मिलने के लिए बुलाया. दोनों के बीच विवाद हो गया और अजीत ने चाकू उठा लिया. इसके बाद उसने बेबी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. इससे बेबी घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इस दौरान हुई चीख-पुकार से पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने इस बारे में बताया कि शिवलॉक कॉलोनी में महिला की हत्या कर दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: कार से खींच कर लड़की को उठा ले गए हैवान, सुनसान जगह पर नोंच खाया पुरा बदन; दोस्त के सामने ही कर दिया कांड!

MORE NEWS