Lucknow Fire In Car: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार की देर रात को एक हैरान करने देने वाला हादसा हुआ. यहां सीतापुर हाईवे के बीकेटी इलाके के पास सरइयां गांव में एक सन्नाटे में खड़ी कार अचानक आग की लपटों से घिर गई. आग इतनी तेज थी कि धमाके के साथ कार के शीशे तक टूट कर बिखर गए.
कार के भीतर कंकाल बना यूवक
अंदर बैठे युवक की लाश कंकाल बन चुकी थी. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कार की छानबीन कर उसके मालिक की खोज कर रही हैं. पुलिस जांच कर रही है कि कार में खुद आग लगी या फिर किसी का जला हुआ शव कार में रखा गया है. आग के कारण युवक की हड्डियां तक नजर आने लग गई है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं.
क्या है पूरा मामला?
सीतापुर हाई-वे पर गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे मारुति जेन कार में आग लग गई. आग की लपटों के कारण धमाके के साथ रार की शीशे भी फटने लगे. धमाके की आवाज सुनते ही हाईवे पर अफरा-तफरा मच गई. लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी. बीकेटी थाने पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. कार के अंदर एक युवक का जला हुआ कंकाल बरामद हुआ.
ये भी पढ़ें: नहाती हुई साली के खींचे फोटो और बनाए वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, परेशान युवती ने दी जान
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस हाई-वे पर लगे कैमरों की जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि हादसे से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. शिनाख्त और परिवारवालों से पूछताछ के बाद कोई सबूत हाथ नहीं लगा है.
ये भी पढ़ें: सीनियर प्लेयर के बिना कब तक उतरेंगे, प्लेयर्स क्यों चोटिल हो रहे… BCCI सचिव ने NCA से मांगा जवाब