Elon Musk Flying Car: कल्पना कीजिए कि आपकी कार सड़क पर दौड़ने के साथ हवा में भी उड़ सके! अब यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन नहीं, बल्कि Elon Musk की कंपनी Tesla का दावा है. Tesla ने अपनी लंबे समय से इंतजार की जा रही नई Roadster 2 को 15 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के टेक्सास में एक कार्यक्रम के दौरान पेश किया. इस प्रदर्शन में कार ने हवा में छलांग लगाई और सुरक्षित जमीन पर उतर गई. कंपनी के मुताबिक, इस कार में SpaceX की रॉकेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. आइए जानते हैं कि यह कार कैसे उड़ती है, इसकी रफ्तार कितनी है और बाजार में कब आएगी.
हवा में उड़कर दिखाई ताकत
Elon Musk ने करीब एक दशक से चर्चा में रही Tesla Roadster 2 को पेश किया. टेक्सास में SpaceX के रॉकेट बनाने और उनकी जांच करने वाली जगह पर इसका प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार ने एक बड़े घुमावदार रैंप पर उल्टी दिशा में चलते हुए पलटी लगाई, कुछ सेकंड तक हवा में रही और फिर सुरक्षित जमीन पर उतर गई. इस प्रदर्शन के बाद Tesla के CEO Elon Musk ने कहा, ‘अच्छा, यह काम कर गया.’ वहीं, कंपनी के वाहन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख लार्स मोरावी ने कहा कि उड़ने वाली कारें अब हकीकत हैं. प्रदर्शन के दौरान कार ने Tesla की दूसरी गाड़ियों के ऊपर से भी छलांग लगाई. कंपनी का दावा है कि यह कार महज एक सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
Turns out the future does have flying cars https://t.co/6fexPp6SXI
— Elon Musk (@elonmusk) October 16, 2026
आखिर हवा में कैसे उड़ती है Tesla Roadster?
Tesla Roadster 2 की सबसे खास बात इसकी उड़ने वाली तकनीक है. कंपनी के इंजीनियरिंग प्रमुख लार्स मोरावी के अनुसार, इसमें SpaceX के खास थ्रस्टर लगाए गए हैं. TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, कार में 10 थ्रस्टर हैं, जो 600 लीटर की संपीड़ित हवा वाली व्यवस्था से जुड़े हैं. ये थ्रस्टर हवा के दबाव की मदद से कार को ऊपर उठाने और हवा में घुमाने का काम करते हैं. Tesla के मुताबिक, कार में जितनी ज्यादा संपीड़ित गैस होगी, वह उतनी ही देर तक हवा में रह सकेगी. यानी यह तकनीक सामान्य कारों से काफी अलग है और इसमें रॉकेट से जुड़ी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
Tesla Roadster 2 का प्रोडक्शन कब शुरू होगा?
Tesla ने Roadster के नए मॉडल की घोषणा साल 2017 में की थी. कंपनी की योजना इसे 2020 तक बाजार में उतारने की थी, लेकिन इसका प्रोडक्शन लगातार टलता रहा. अब करीब एक दशक के इंतजार के बाद इसके नए मॉडल का प्रदर्शन किया गया है. हालांकि, प्रदर्शन के बाद भी यह कार तुरंत खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं होगी. Elon Musk के मुताबिक, Tesla Roadster 2 का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा. ऐसे में ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. कंपनी ने इसकी बुकिंग और रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी भी दी है.
Real life, baby https://t.co/3QEqn18wig
— Tesla (@Tesla) October 16, 2026
ये भी पढ़ें: SIR dispute: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 17 राज्यों में मतदाता सूची को लेकर शुरू होगी नई कवायद
Tesla Roadster 2 की कीमत कितनी है?
Tesla Roadster 2 को तीन वेरिएंट में पेश करने की योजना है. कंपनी ने इनके नाम Performance, Thrust और Rocket रखे हैं. तीनों वेरिएंट अलग-अलग तरह के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. इसे सड़क पर चलाने के लिए तैयार मॉडल बताया गया है. इसे रिजर्व करने के लिए 50,000 डॉलर देने होंगे. इसे रेसिंग के लिए तैयार वेरिएंट बताया गया है. इसके रिजर्वेशन के लिए 2,50,000 डॉलर देने होंगे. यह सबसे खास वेरिएंट होगा, जिसे हवा में उड़ने की क्षमता वाले मॉडल के रूप में पेश किया गया है. इसे केवल कंपनी के निमंत्रण पर ही बुक किया जा सकेगा.
ध्यान देने वाली बात है कि ये रकम कार खरीदने की पूरी कीमत नहीं, बल्कि रिजर्वेशन के लिए बताई गई राशि है. कंपनी ने अभी इसकी पूरी बिक्री कीमत की जानकारी नहीं दी है. कुल मिलाकर, Tesla Roadster 2 अपनी रफ्तार और रॉकेट टेक्नोलॉजी के कारण चर्चा में है. हालांकि, इसकी उड़ने की क्षमता, सुरक्षा और वास्तविक इस्तेमाल से जुड़ी तकनीकी जानकारी को लेकर अभी और विवरण सामने आना बाकी है.
ये भी पढ़ें: कैसे आया जियो शुरू करने का आइडिया? ईशा अंबानी ने सुनाई कहानी, एक शिकायत से शुरू हुआ जियो का सफर