Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सही डेट और पूजा की विधि, इस मुहूर्त में करें खरीदारी

Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सही डेट और पूजा की विधि, इस मुहूर्त में करें खरीदारी

Akshaya Tritiya 2026 Date | Akshaya Tritiya 2026 kab hai:: अक्षय तृतीया त्योहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. 2026 में इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. आइये जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया?

Written By: Shivangi Shukla
Edited By: Virat Ojha
Last Updated: 2026-04-16 15:39:21

Mobile Ads 1x1

Akshaya Tritiya 2026 Date | Akshaya Tritiya 2026 kab hai: अक्षय तृतीया त्योहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है और इसे अक्षय तृतीया, अखटिया जयन्ती और अखाती जैसे नामों से भी जाना जाता है. 

इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह चंद्रमा, सूर्य और तिथि सभी अपने पूर्ण एवं उत्तम रूप में माने जाते हैं, जिसे त्रयोदाश शुभ योग कहा जाता है. लेकिन 2026 में इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. आइये जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया?

किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया?

इस वर्ष अक्षय तृतीया की तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल (सोमवार) सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. चूंकि धर्मशास्त्र में तिथिभ्रम होने पर सूर्योदय की तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. चूंकि इस दिन को ‘अबूझ मुहूर्त के रूप में जाना जाता है, इसलिए इस दिन पूरा दिन शुभ माना जाता है और किसी भी कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. लोग इस दिन गृह प्रवेश, कर्ण-छेदन और मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य भी करते हैं.

खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त  

अक्षय का अर्थ होता है, ‘जिसका कभी क्षय न हो’, इसलिए लोग इस दिन सोना-चांदी, प्रॉपर्टी जैसी चीजों में निवेश करना पसनद करते हैं, जिससे ये समय के साथ बढ़ती रहें. यूं तो 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर सारा दिन ही खरीदारी के लिए उपयुक्त है, लेकिन सोना या किसी भी विशेष वस्तु को खरीदने का सबसे विशेष मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

आमतौर पर सोने के महंगे होने की वजह से हर कोई सोने वस्तु नहीं खरीद सकता, लेकिन आप इस दिन चांदी या तांबे के बर्तन, घड़ा, अनाज आदि भी खरीद सकते हैं. इस दिन दान का भी विशेष महत्त्व है. मान्यता है कि इस दिन किये दान का कभी क्षय नहीं होता और कई गुना होकर इसका फल मिलता है. लोग इस दिन जरूरतमंद लोगों को मिट्टी के घड़े, छाता आदि दान करते हैं.

MORE NEWS