1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर मिलेंगे खास ऑफ़र
शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने आज पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव की घोषणा की। यह 3 दिवसीय विशेष आयोजन छात्रों तक बेहतर और ज़रूरी पढ़ाई की सामग्री आसानी से पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका पहला संस्करण 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक पीडब्ल्यू स्टोर पर आयोजित होगा, जहां पीडब्ल्यू की किताबें इस साल की सबसे कम कीमतों पर मिलेंगी। किताबों पर 98% तक की छूट होगी और कीमतें ₹9, ₹29 और ₹49 से शुरू होंगी।
पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC, SSC, Banking, GATE, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी किताबें शामिल होंगी। इससे छात्रों और अभिभावकों को अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए ज़रूरी स्टडी मटीरियल कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।
सिर्फ एक सामान्य ऑनलाइन सेल से आगे बढ़ते हुए,पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव में पीडब्ल्यू स्टूडियो को एक लाइव, मल्टी–कैटेगरी ‘शिक्षा मेला’ में बदला जाएगा। अलग–अलग कैटेगरी के लिए बनाए गए स्टॉल पर किताबों, ऑफ़र्स और लाइव इंटरैक्शन को पीडब्ल्यू स्टोर के साथ जोड़ा जाएगा। इससे छात्र एक ही जगह पर किताबों और ऑफ़र्स को देख सकेंगे, उनसे जुड़ सकेंगे और खरीदारी कर सकेंगे। यह छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया अपनी तरह का पहला शिक्षा महोत्सव है, जिसे हर साल आयोजित करने की योजना है।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू )) के चीफ़ कंटेंट ऑफ़िसर पंकज सिजैरिया ने कहा, “पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव के ज़रिए हमारा उद्देश्य छात्रों तक अपनी पढ़ाई की सामग्री को आसानी से पहुँचाना है, ताकि उन्हें अपनी तैयारी के लिए ज़रूरी किताबें खरीदने में किसी तरह की परेशानी न हो। किसी छात्र के सपनों और उसकी पढ़ाई के बीच पैसे की कमी रुकावट नहीं बननी चाहिए। इसी सोच के साथ हमने इस आयोजन में कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया है, ताकि सभी छात्रों तक अच्छी स्टडी मटीरियल पहुँच सके। यह सिर्फ एक ऑनलाइन सेल नहीं है, बल्कि एक शिक्षा महोत्सव है, जहां छात्र सभी प्रमुख परीक्षा कैटेगरी में ऑफ़र्स, इंटरैक्शन और कंटेंट से जुड़ सकते हैं।”
पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई की यात्रा में उनका साथ देना और उन्हें उन चीज़ों पर ध्यान देने में मदद करना है जो सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं, सीखना, आगे बढ़ना और अपने लक्ष्यों को हासिल करना। छात्र और अभिभावक आयोजन के दौरान पीडब्ल्यू स्टोरपर सभी ऑफ़र्स और अलग–अलग कैटेगरी के डील्स देख सकते हैं।
पीडब्ल्यू शिक्षा महोत्सव के बारे में अधिक जानने और छूट का लाभ उठाने के लिए विज़िट करें:
https://store.pw.live/shiksha-mahotsav