Live TV
Search
Home > बिज़नेस > इन यूजर्स को कॉल पर स्कैमर्स से नहीं होगा कोई डर, AI करेगा निगरानी, जानें क्या है यह खास फीचर

इन यूजर्स को कॉल पर स्कैमर्स से नहीं होगा कोई डर, AI करेगा निगरानी, जानें क्या है यह खास फीचर

अगर आप भी एयरटेल के यूजर हैं तो ऐसे में आप अपने नेटवर्क का फायदा उठाकर न केवल ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं बल्कि, अन्य तरह की ठगी का भी शिकार होने से खुद को बचा पाएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: April 19, 2026 17:47:50 IST

Mobile Ads 1x1

AI fraud alert: आज के समय में लोग ऑनलाइन फ्रॉड के तेजी से शिकार हो रहे हैं. स्कैमर्स का हौंसला इतना बढ़ गया है कि वे एक फोन कॉल के माध्यम से आसानी से फ्रॉड कर ले रहे हैं. आजकल अंजान नंबरों के आने से लोग सचेत तो हो जाते हैं, लेकिन कई बार जाने अंजाने में ओटीपी या अपनी पर्सनल डिटेल्स भी शेयर कर बैठते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह खबर आपके लिए है. हाल ही में जानी-मानी नेटवर्क कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद अहम फीचर उपलब्ध कराया है.

यूजर्स के लिए खास टेक्नोलॉजी करेगी काम 

एयरटेल द्वारा ग्राहकों को दिए गए इस खास फीचर में कई आधुनिक टेक्नोलॉजी आपके लिए काम करेगी. दरअसल, जब आप फोन कॉल पर बात कर रहे होंगे तो ऐसे में आपके कॉल की निगरानी AI द्वारा की जाएगी. एयरटेल का नया फीचर सिस्टम इन-कॉल अब आपकी बातों के दौरान एक्टिव रहेगा और फ्रॉड होते समय या ऐसी बातों के होने पर आपको चेतावनी भी दिया करेगा. यह फीचर आपको बार-बार याद दिलाता रहेगा कि आपको कॉल के दौरान अपनी पर्सनल जानकारी या फिर किसी तरह का ओटीपी शेयर नहीं करना है. 

गलतियों से करेगा बचाव 

यह फीचर आपको कॉल के दौरान उन छोटी-छोटी गलतियों से भी बचने के संकेत देगा, जो आपको डिजिटल धोखाधड़ी के मामले में फंसाती हों. अगर आप ओटीपी देने के बारे में सोचेंगे तो यह आपको सचेत करके जल्दीबाजी में आपके फैसले को रोकने का काम करेगा. इसलिए अगर आप एयरटेल के यूजर हैं तो आपके लिए यह नया फीचर काफी काम का हो सकता है. 

MORE NEWS