Best Business Ideas: आज के समय में बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन करते हैं. कुछ को नौकरी मिलती है तो वहीं कुछ युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती है, जिसके चलते उन्हें गांव वापस जाना पड़ता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह सोच तेजी से बदल रही है. इंटरनेट की पहुंच और डिजिटल बदलाव होने से अब बहुत से लोगों के मन में नौकरी न करने के बजाय गांव में ही अपना कोई छोटा बिजनेस करने का विचार आता है.
यही कारण है कि कई लोग अपने गांव में रहकर ही अच्छा कारोबार खड़ा कर रहे हैं और एक अच्छी इनकम भी जनरेट कर रहे हैं. गांवों में कई ऐसे कई बिजनेस हैं, जिनकी मांग पूरे साल बनी रहती है. छोटी इनवेस्टमेंट में यहां आप एक अच्छा और बड़ा बिजनेस बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में.
1. डेयरी बिजनेस
गांवों में डेयरी या दूध का व्यापार सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाले कारोबारों में गिना जाता है. दूध, दही, घी, मक्खन और पनीर जैसे उत्पादों की मांग पूरे साल बनी रहती है. इस बिजनेस को करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पूंजी लगाने की जरूरत नहीं होती है. इससे आप एक अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको शुरुआत में गाय-भैंस लेने पर कुछ पैसे लगाने होंगे.
2. मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज शॉप
अगर आप 1 लाख रुपये से कम की लागत में गांव में रहकर ही कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज का बिजनेस करना एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है. आज लगभग हर व्यक्ति मोबाइल फोन का उपयोग करता है. ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरीज की दुकान गांव में भी अच्छी कमाई करा सकती है.
3. किराना स्टोर
रोजाना की जरूरत के सामान की मांग कभी खत्म नहीं होती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए आप ग्रामीण इलाके में ही एक किराने की दुकान खोल सकते हैं. अगर सही जगह पर दुकान खोली जाए तो किराना स्टोर एक रेगुलर इनकम जनरेट करके दे सकती है. शुरुआत में आप एक से 2 लाख रुपये तक लगाकर इस बिजनेस को खोल सकते हैं. आगे चलकर आप इसे बड़े पैमाने पर लेकर जा सकते हैं. इससे एक अच्छी और बड़ी अर्निंग की उम्मीद की जा सकती है.