Live TV
Search
Home > बिज़नेस > DA Hike: DA में 2 प्रतिशत की वृद्धि से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, पेंशन में कितना इजाफा होगा?

DA Hike: DA में 2 प्रतिशत की वृद्धि से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, पेंशन में कितना इजाफा होगा?

DA Hike Calculation: आज यानी शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की मंजूरी दे दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हिसाब से अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितने की बढ़ोतरी होगी.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 18, 2026 16:36:51 IST

Mobile Ads 1x1

DA Hike Calculator: 18 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 2% की बढ़ोतरी की गई है. इस ताजा बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR दोनों ही अब 60% हो गए हैं. इस फ़ैसले से 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने की उम्मीद है.

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी का एक हिस्सा होता है. जिसको बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है.

टेक होम सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

डीए में इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में इजाफा होगा, जो जनवरी 2026 से लागू होगा. बढ़े हुए DA और DR की प्रभावी तारीख 1 जनवरी, 2026 है. आम तौर पर केंद्र सरकार इन भत्तों में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बदलाव करती है और इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है.

18 जनवरी, 2026 को बढ़ोतरी की घोषणा के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारी अपनी अप्रैल की सैलरी से बढ़ा हुआ DA मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें जनवरी से मार्च तक की अवधि का बकाया (arrears) भी दिया जाएगा.

अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से टेक होम सैलरी में कितनी बढ़ोचरी है? तो चलिए इसका पूरा गणित एक उदाहरण से समझते हैं. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है. पिछली दर 58% के हिसाब से उनका महंगाई भत्ता ₹29,000 बनता था. अब जब DA बढ़ाकर 60% कर दिया गया है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर ₹30,000 हो जाएगा. इसका मतलब है कि अप्रैल से उन्हें DA के रूप में अतिरिक्त ₹1,000 (₹30,000 – ₹29,000) मिलेंगे. चूंकि DA में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी है, इसलिए उन्हें पिछले तीन महीनों का बकाया भी मिलेगा.

पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी?

इसी तरह केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है. इस वृद्धि के परिणामस्वरूप इन पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन अप्रैल 2024 से बढ़ जाएगी. इसके प्रभाव को आइए उदाहरण से समझते हैं.

यदि किसी केंद्र सरकार के पेंशनभोगी को प्रति माह ₹60,000 की मूल पेंशन मिलती है, तो 58 प्रतिशत की पिछली DR दर पर उन्हें ₹34,800 मिल रहे थे. अब जब DR बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है तो उन्हें महंगाई राहत के रूप में प्रति माह ₹36,000 मिलेंगे. इसका अर्थ है कि उनकी मासिक पेंशन में ₹1,200 की वृद्धि होगी.

MORE NEWS