Cricketers Unique Love Story: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल टीम के पूर्व कोच अरुण लाल कुछ साल पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. वजह थी उनकी दूसरी शादी. मई 2022 में उन्होंने कोलकाता की एक लड़की बुलबुल साहा के साथ शादी की, जो उनसे 28 साल छोटी हैं. शादी के समय अरुण लाल की उम्र 67 साल थी, जबकि बुलबुल 34 साल की थीं. अब अरुण लाल 70 साल के हैं और बुलबुल साहा 38 साल की हो चुकी हैं. लेकिन ये दोनों अब काफी लग्जरी जीवन जी रहे हैं.
दोनों की शादी कोलकाता में बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. बुलबुल साहा पेशे से क्या है इसकी जानकारी नहीं है. वब लंबे समय से अरुण लाल की करीबी दोस्त रही थीं. उम्र के बड़े अंतर की वजह से उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन दोनों ने कभी इन बातों की परवाह नहीं की और लगातार अपना जीवन इंजॉय करते रहे.
हनीमून के लिए छोड़ी नौकरी
शादी के कुछ समय बाद ही अरुण लाल ने बंगाल टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा था कि अब उनकी उम्र बढ़ चुकी है और लगातार क्रिकेट में व्यस्त रहने के बाद वह अपनी निजी जिंदगी को समय देना चाहते हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अरुण लाल हनीमून पर जाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कोचिंग पद से इस्तीफा दिया था.
जी रहे लग्जरी लाइफ
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद अरुण लाल और बुलबुल साहा ने तुर्की घूमने की योजना बनाई थी. अरुण लाल का मानना था कि बंगाल जैसी बड़ी टीम का कोच होना आसान नहीं है, क्योंकि पूरे साल का ज्यादातर समय क्रिकेट में ही निकल जाता है. ऐसे में वह अब परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे. अरुण लाल की यह कहानी उस समय काफी चर्चा में रही थी. एक तरफ उनकी दूसरी शादी थी, दूसरी तरफ कोच पद छोड़ने का फैसला. इन दोनों वजहों से वह लंबे समय तक खबरों में बने रहे. बता दें कि अगर बुलबुल साहा के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि उनका जीवन शानदार कट रहा है. दोनों अक्सर कहीं न कहीं ट्रिप के लिए जाते रहते हैं.