Live TV
Search
Home > क्रिकेट > India vs West Indes Match Tckets: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 की टिकट बिक्री का ऐलान, किस गैलरी का कितना दाम? देखें पूरी जानकारी

India vs West Indes Match Tckets: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 की टिकट बिक्री का ऐलान, किस गैलरी का कितना दाम? देखें पूरी जानकारी

India vs West Indes Match Tckets Price: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर में होने वाले तीसरे T20 इंटरनेशनल के टिकटों के रेट सामने आ गए हैं. टिकट ₹1,000 से शुरू होकर ₹12,500 तक हैं. टिकटों की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन होगी और एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा. हालांकि ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-03 15:48:38

Mobile Ads 1x1

India vs West Indies T20 Tickets Price: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली टी20 सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है. सीरीज के इंदौर में होने वाले तीसरे मुकाबले के टिकटों की कीमत अब सामने आ गई है. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकटों के रेट जारी कर दिए हैं. मैच देखने के लिए दर्शकों को ₹1,000 से लेकर ₹12,500 तक खर्च करने होंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

1000 रुपये से शुरू होगी टिकट की कीमत

अगर आपका बजट कम है और आप स्टेडियम में बैठकर भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला देखना चाहते हैं तो सबसे सस्ता टिकट ₹1,000 का रखा गया है. यह ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का टिकट है. इसके अलावा ईस्ट और वेस्ट गैलरी में अलग-अलग कैटेगरी के टिकट ₹1,100 से ₹1,800 तक हैं. वहीं साउथ पवेलियन की अलग-अलग कैटेगरी के टिकट ₹5,500 से ₹8,500 तक रखे गए हैं.

12,500 में मिलेगा लाइव हॉस्पिटैलिटी टिकट

मैच का सबसे महंगा टिकट ₹12,500 का है. यह साउथ पवेलियन लोअर-लाइव हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी का टिकट है. इसके अलावा साउथ पवेलियन लोअर का सामान्य टिकट ₹6,500, फर्स्ट फ्लोर का ₹8,500, सेकेंड फ्लोर का ₹7,500 और थर्ड फ्लोर का ₹5,500 रखा गया है. फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी का टिकट ₹11,000 है. MPCA के मुताबिक इन कीमतों में एडमिशन फीस, मध्य प्रदेश एंटरटेनमेंट एंड एम्यूजमेंट टैक्स और जीएसटी शामिल हैं. हालांकि पेमेंट गेटवे, सुविधा और कूरियर शुल्क जैसे अतिरिक्त चार्ज अलग से लग सकते हैं.

एक व्यक्ति खरीद सकेगा अधिकतम 4 टिकट

टिकट खरीदने वालों के लिए भी सीमा तय की गई है. एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा. खास बात यह है कि चारों टिकट एक ही कैटेगरी के होना जरूरी नहीं है. यानी दर्शक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी के टिकट ले सकते हैं.

टिकट काउंटर पर नहीं, सिर्फ ऑनलाइन होगी बिक्री

इंदौर के इस मुकाबले के टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी. MPCA ने Dstrct by Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया है. टिकट खरीदने के लिए Dstrct ऐप और उसकी वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि, टिकट बिक्री कब से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. MPCA बाद की सूचना में ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तारीख बताएगा. छात्र और दिव्यांग दर्शकों के लिए रियायती टिकट की जानकारी भी बाद की घोषणा में दी जाएगी.

होल्कर स्टेडियम में पांचवां T20 इंटरनेशनल

11 अक्टूबर का मुकाबला होल्कर स्टेडियम के लिए भी खास होगा. MPCA के अनुसार यह मैदान पर होने वाला पांचवां T20 इंटरनेशनल होगा और MPCA की मेजबानी में छठा T20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा.

जानें पूरी T20 सीरीज का कार्यक्रम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. सभी मुकाबले शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होने हैं.

  • पहला T20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
  • दूसरा T20: 9 अक्टूबर, रांची
  • तीसरा T20: 11 अक्टूबर, इंदौर
  • चौथा T20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
  • पांचवां T20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु

MORE NEWS