IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका सीरीज़ का पहला टेस्ट आज गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया.ये टीम इंडिया का 600वां टेस्ट भी है. वहीं श्रीलंका की टीम गॉल में अपना 50वां टेस्ट खेल रही है. पिच के पहले दो दिन बैटिंग के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है. भारत की प्लेइंग XI पिछले टेस्ट से ही अपरिवर्तित है, जिसमें केवल देवदत्त पडिक्कल ने साई की जगह नंबर तीन पर जगह बनाई है. केसरा नुवांथा श्रीलंका के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Captain Shubman Gill wins the toss and elects to bat first at Galle.
A look at our Playing XI for the game.
Live – https://t.co/bg2q0J2x1f #SLvIND pic.twitter.com/ll2Xa9sTm3
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
श्रीलंका की प्लेइंग 11: लहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो.
भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
- कुल मैच: 46
- भारत ने जीते: 22
- श्रीलंका ने जीते: 7