KKR-MI Playoff Qualification Scenario: IPL 2026 में अभी तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच 30वां मैच खेला जाएगा. इसी के साथ हर दिन आईपीएल के प्लेऑफ की रेस तेज होती जा रही है. लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की हालत सबसे खराब है. ये दोनों टीमों प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. केकेआर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की. इसी के साथ केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर पहुंच गई, जबकि मुंबई की टीम सबसे नीचे पहुंच गई. ऐसे में केकेआर और मुंबई के फैंस के मन में सवाल है कि आखिर उनकी टीम प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है. जानिए दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण…
केकेआर कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ?
IPL में हर सीजन सभी टीमें 14-14 मैच खेलती हैं. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 7 मैच खेल चुकी है. इनमें केकेआर को 5 हार और 1 जीत मिली है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था. फिलहाल केकेआर के खाते में कुल 3 प्वाइंट हैं, जबकि नेट रन रेट (NRR) 0.879 का है. अभी लीग स्टेज में केकेआर को कुल 7 मैच खेलने हैं. अगर किसी टीम को बिना किसी दूसरी टीम पर निर्भर रहे प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे कम से 16 से 18 प्वाइंट हासिल करने होते हैं.
अगर केकेआर अपने सभी मैच जीत जाती है, तो उनके खाते में कुल 17 प्वाइंट हो जाएंगे. हालांकि अगर केकेआर एक भी मैच गंवाती है, तो वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे. इसका साफ मतलब है कि प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए केकेआर को अपने सभी मुकाबले जीतने हैं.
मुंबई इंडियंस के लिए क्या है समीकरण?
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 प्वाइंट्स की जरूरत है. मुंबई ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिनमें 4 हार और 1 जीत मिली है. मुंबई इंडियंस का खाते में अभी सिर्फ 2 प्वाइंट हैं, जबकि नेट रन रेट (NRR) -1.076 है. अभी मुंबई इंडियंस के कुल 9 मैच बाकी हैं. ऐसे में अगर मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो कम से कम 7 मुकाबले जीतने होंगे, जिससे प्लेऑफ में जगह लगभग तय होगी. हालांकि अगर मुंबई 9 में से 8 मैच जीत जाती है, तो प्लेऑफ की टिकट फिक्स हो जाएगी. हालांकि अगर मुंबई को अगले 9 मैचों में से 7 से कम जीत मिलती है, तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे.