Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MI vs PBKS: रोहित शर्मा OUT, डी कॉक IN! पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI?

MI vs PBKS: रोहित शर्मा OUT, डी कॉक IN! पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI?

MI vs PBKS Predicted Playing XI: 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम कई बदलावों के साथ उतरेगी. वहीं, पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं होगा.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-04-16 14:15:16

Mobile Ads 1x1

MI vs PBKS Predicted Playing XI: IPL 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में जीत हासिल कर एक बार फिर जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. मुंबई को इस सीजन सिर्फ पहले मैच में जीत मिली थी. इसके बाद लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी.

वहीं, दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर आ रही है. पंजाब किंग्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अभी तक मौजूदा सीजन में एक भी हार नहीं मिली है. ऐसे में यह मुकाबला टक्कर का होने वाला है. हालांकि इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में चिंता फैली हुई है. दरअसल, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले मैच में इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस चले गए थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपने प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ा सकता है.

मुंबई इंडियंस की कैसी होगी प्लेइंग XI?

अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मुकाबले के लिए फिट नहीं होते हैं, तो क्विंटन डी कॉक को मौका दिया जा सकता है. क्विंटन डी कॉक और रायन रिकल्टन पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते नजर आएंगे. वहीं, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी रहेगी, जिसके बाद नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग का जिम्मा संभालेंगे. वहीं, अगर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स उपलब्ध होते हैं, तो मुंबई की टीम उन्हें भी प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है. गेंदबाजी की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और मयंक मारकंडे दिखाई देंगे.

पंजाब किंग्स में क्या होंगे बदलाव?

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की बात करें, तो उनकी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में हो सकता है कि पंजाब किंग्स इस मैच में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव न करे. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य पारी की शुरुआत करेंगे. उनके बाद तीसरे नंबर पर कूपर कॉनली बल्लेबाजी करेंगे. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा पर होगी, जबकि शशांक सिंह और मार्कस स्टॉयनिस लोअर ऑर्डर संभालेंगे. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. वहीं, युजवेंद्र चहल पर स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होगी. पंजाब किंग्स इस सीजन भी कमाल की फॉर्म में चल रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब को रोकना आसान नहीं होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर/विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, शशांक सिंह, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

MORE NEWS