Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MS Dhoni Return Update: क्या पूरे सीजन से बाहर रहेंगे धोनी? कोच भी चुप, बोले- मुझे नहीं पता कब खेलेंगे…

MS Dhoni Return Update: क्या पूरे सीजन से बाहर रहेंगे धोनी? कोच भी चुप, बोले- मुझे नहीं पता कब खेलेंगे…

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि धोनी अब बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह फिट हैं और उनकी वापसी की प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-19 16:35:35

Mobile Ads 1x1
MS Dhoni Return Update: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि धोनी अब बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह फिट हैं और उनकी वापसी की प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही है. धोनी को सीजन शुरू होने से पहले पिंडली में चोट लगी थी. शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा था कि वह सिर्फ पहले दो हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन अब 44 साल के धोनी को तीन हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है.
 
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वह गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में या फिर रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में वापसी कर सकते हैं. हसी ने मैच से पहले कहा, “वह अपनी रिकवरी में अच्छी प्रगति कर रहे हैं. मैं बल्लेबाजी कोच हूं और उनकी बल्लेबाजी देखकर काफी खुश हूं. आपने कल अभ्यास में देखा होगा कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अपनी बल्लेबाजी को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हैं.” 
 
हसी ने आगे कहा, “वह अभी अपनी दौड़ पर काम कर रहे हैं, क्योंकि अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करेंगे, तो उन्हें दो रन के लिए तेजी से दौड़ना होगा. उन्हें अपने शरीर पर फिर से भरोसा हासिल करना है और अपनी रफ्तार को धीरे-धीरे बढ़ाना है. मुझे नहीं पता कि वह कब खेलेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे, जैसा कि सभी फैंस चाहते हैं.”
 
धोनी की वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चयन को मुश्किल बना सकती है. हालांकि टीम पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत में टीम का संतुलन अच्छा नजर आया था. खासकर निचले क्रम में सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर कप्तान गायकवाड़ बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके टीम से बाहर होने की संभावना नहीं है. ऐसे में टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि धोनी की वापसी से पहले से संतुलित दिख रही टीम और मजबूत होगी या नहीं.
 
MORE NEWS