IPL Match Abandon Without Rain: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच अक्सर तब रद्द होते हैं जब कभी बारिश हो जाए या कोई तकनीकी खराबी हो जाए. लेकिन आईपीएल का एक मैच ऐसा भी रहा है जिसे बीच में ही रोक दिया गया है. उसमें किसी तरह की बारिश नहीं हुई थी इसके बावजूद. दरअसल साल 2025 में धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने चल रहे IPL मुकाबले को अचानक रद्द कर दिया गया. असली वजह खेल की स्थिति नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़ी चिंताएँ थीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच अधिकारियों और स्टेडियम मैनेजमेंट ने स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर चिंता जताई, जिसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. दरअसल उस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का माहौल था और दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे थे. धर्मशाला समेत पूरे भारत में ब्लैकआउट था, जिसके बाद मैनेजमेंट ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था. इसके बाद टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपने अपने घर लौट गए थे.
सुरक्षा को मिलती है प्राथमिकता
हालांकि दोनों टीमें खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन अधिकारियों की चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकला कि मौजूदा स्थिति में मैच कराना सुरक्षित नहीं होगा. हालांकि आधिकारिक जानकारी सीमित है, लेकिन आम तौर पर ऐसे मामलों में सुरक्षा चिंताएँ शामिल हो सकती हैं. IPL में सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होती है. अगर किसी भी समय खिलाड़ियों या दर्शकों की सुरक्षा को लेकर संदेह होता है, तो मैच को स्थगित या रद्द कर दिया जाता है.
पहले बैटिंग कर रही थी पंजाब
पंजाब दिल्ली का मैच मौसम या खेल की स्थिति की वजह से नहीं, बल्कि सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द किया गया. हालांकि यह फैंस के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन यह फैसला खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया. बता दें कि मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. उन्होंने 10.1 ओवर के बाद 122 रन बनाए थे, इसके बाद ही मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. पंजाब इस मैच में मजबूत भी नजर आ रही थी.