Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Rohit Sharma Injury: कैसी है रोहित शर्मा की चोट, क्या गुजरात के खिलाफ खेलेंगे मैच? कोच ने दिए सारे जवाब

Rohit Sharma Injury: कैसी है रोहित शर्मा की चोट, क्या गुजरात के खिलाफ खेलेंगे मैच? कोच ने दिए सारे जवाब

Rohit Sharma Fitness Update: मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कोच ने बताया कि रोहित शर्मा मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. जानिए क्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-04-20 10:51:28

Mobile Ads 1x1

Rohit Sharma Fitness Update: IPL 2026 में सोमवार (20 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. MI फैंस के मन में सवाल है कि क्या रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. रोहित शर्मा ने आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें चोट लगी थी. उस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे थे. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में रोहित शर्मा का मैदान पर उतरना जरूरी हो गया है.

क्या गुजरात के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. वह नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोच ने बताया कि रोहित शर्मा वापसी करने के लिए लगभग पूरी तरह से तैयार हैं. वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस मुकाबले में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं. हालांकि अगर इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो उनका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना लगभग तय है.

रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डी कॉक को मिला था मौका

पिछले मैच में रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. इसकी वजह से रोहित की जगह क्विंटन डी कॉक को मौका दिया गया था. डी कॉक ने उस मुकाबले में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर नहीं करना चाहेगी. हालांकि अगर रोहित शर्मा वापसी करते हैं, तो डी कॉक या रायन रिकल्टन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा के आने के बाद मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी कैसी होगी.

IPL 2026 में MI की हालत खराब

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस बुरे दौर से गुजर रही है. मुंबई ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है. मुंबई को अभी तक सिर्फ 1 मैच में जीत मिली थी. फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.

MORE NEWS