Shafali Verma Record: भारत की युवा ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जहाँ तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी पहले नहीं पहुँच पाया था. शेफाली ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ दूसरे T20 मैच के दौरान किया. ऐसा करके उन्होंने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स के नाम दर्ज रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने इस खास मैच में अर्धशतक बनाकर अपनी छाप छोड़ी.
शेफाली ने यह मुकाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 मैच के दौरान हासिल किया जो अभी डरबन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली. 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को जीत दिलाने में शेफाली ने अहम भूमिका निभाई थी. अब इस साल के आखिर में इंग्लैंड में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनसे दमदार प्रदर्शन की काफी उम्मीदें होंगी. हालाँकि उन्होंने अभी से एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शेफाली वर्मा 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 22 साल और 81 दिन की उम्र में हासिल की। इससे पहले, यह रिकॉर्ड एक और भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स के नाम था जिन्होंने 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 T20 मैच खेलने का मुकाम हासिल किया था. रोड्रिग्स ने यह उपलब्धि 2024 महिला एशिया कप के दौरान हासिल की थी लेकिन अब शेफाली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालाँकि 100 T20 मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों की सूची में वर्मा तीसरे स्थान पर हैं.
15 साल की उम्र में किया था डेब्यू
शेफाली ने बहुत कम उम्र में ही अपनी ज़बरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया था. उन्होंने महज़ 15 साल और 239 दिन की कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया था. अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत उन्होंने जल्द ही खुद को एक मैच-विनर के तौर पर स्थापित कर लिया.
भारतीय टीम में गंवाया दुसरा टी20I मुकाबला
हालांकि भारतीय टीम इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार गई है. साउथ अफ्रीका वूमेंस क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारत महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने 148 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 17.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. भारत की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. शेफाली वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 57 रन बनाए और टीम को तेज शुरुआत दी. लेकिन दूसरे बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जल्दी आउट हो गईं.