7
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज़ी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कहा है कि टीम का ड्रेसिंग रूम माहौल काफी आरामदायक होने के साथ-साथ पूरी तरह से फोकस्ड भी रहता है, जिसका श्रेय वह विराट कोहली की मौजूदगी को देते हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने बताया था कि टीम के हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट है.
अय्यर ने कहा कि भले ही माहौल सहज और शांत हो, लेकिन जब विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टीम में होते हैं तो माहौल हमेशा बना रहता है. इससे टीम में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने यह भी कहा कि टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रहे हैं.
विराट कोहली के होने पर कोई
उन्होंने कहा, “माहौल काफी रिलैक्स्ड है. साथ ही, विराट कोहली के होने पर कोई भी ड्रेसिंग रूम इंटेंस नहीं हो सकता. तो ज़ाहिर है कि इंटेंसिटी बहुत ज़्यादा है और हर कोई इस बारे में बहुत क्लियर है कि उन्हें सभी मैचों को कैसे अप्रोच करना है. अब तक सब ठीक है.”
अपने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?
अपने प्रदर्शन को लेकर अय्यर ने बताया कि वह बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक के साथ नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब भूमिका स्पष्ट होती है तो खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते उन्हें किसी भी समय बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है, इसलिए हर समय तैयार रहना जरूरी है. फिलहाल उनका ध्यान लगातार अभ्यास करने और मौके के लिए तैयार रहने पर है.