Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ICU में जिंदगी-मौत की जंग! कौन है अफगानिस्तान का ये क्रिकेटर, किस बीमारी ने की हालत खराब?

ICU में जिंदगी-मौत की जंग! कौन है अफगानिस्तान का ये क्रिकेटर, किस बीमारी ने की हालत खराब?

Who Is Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान गंभीर बीमारी के कारण आईसीयू में भर्ती हैं. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, लेकिन वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. जानें कौन हैं शपूर जादरान...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 19, 2026 15:55:48 IST

Mobile Ads 1x1

Shapoor Zadran Health: क्रिकेट के मैदान में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नींद उड़ाने वाले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर जादरान (Shapoor Zadran) जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. 38 साल के शपूर जादरान को गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी शपूर जादरान के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो शपूर जादरान की हालत काफी नाजुक है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अस्पताल ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए शपूर जादरान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. उनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी जादरान की तबीयत को लेकर अपडेट दिया था. जानें कौन हैं शपूर जादरान…

कौन सी बीमारी से जूझ रहे शपूर जादरान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शपूर जादरान पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे. पहले उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन फिर हालत खराब हो गई, जिसके चलते फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. शपूर जादरान का इलाज भारत में ही चल रहा है. उनके इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) पूरा सहयोग कर रहा है. बताया जा रहा है कि शपूर जादरान के व्हाइट ब्लड सेल (WBC) की संख्या कम हो गई है, जो एक खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में उनका बेहतर इलाज बेहद जरूरी है.

शपूर जादरान का भारत के खिलाफ प्रदर्शन

शपूर जादरान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी पहचान बनाई थी. उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2012 में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. विश्व कप के मुकाबले में जादरान ने भारत के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. उन्होंने गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को अपना शिकार बनाया था.

शपूर जादरान का करियर

करियर की बात करें, तो शपूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे मुकाबले खेले. इनमें जादरान ने सिर्फ 4.81 की इकॉनमी से 43 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में जादरान ने 36 मैच खेले, जिनमें 7.83 की इकॉनमी से 37 विकेट अपने नाम किए. अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने जनवरी 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

MORE NEWS