Live TV
Search
Home > क्राइम > अमरावती सेक्स स्कैंडल का सच कैसे आया सामने? कम उम्र के लौंडों का करतूत जान पकड़ लेंगे माथा

अमरावती सेक्स स्कैंडल का सच कैसे आया सामने? कम उम्र के लौंडों का करतूत जान पकड़ लेंगे माथा

Amravati Sex Scandal Case: महाराष्ट्र के अमरावती सेक्स स्कैंडल का मामला अब पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस मामले का खुलासा कैसे हुआ?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 19, 2026 17:29:35 IST

Mobile Ads 1x1

Amravati Sex Scandal Case: महाराष्ट्र के अमरावती शहर के कटोरा नाका इलाके में ‘कमल रेजिडेंसी’ नाम का एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है. इसी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंज़िल पर एक फ्लैट है; जैसे-जैसे इसके अंदर छिपा घिनौना सच सामने आ रहा है, अमरावती शहर और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों के लोग सदमे में अपनी सांसें थामे हुए है.

हर परिवार को इस बात का डर सता रहा है कि किसी भी पल, कोई ऐसा वीडियो सामने आ सकता है जिसमें उनके किसी अपने की तस्वीरें हों.

क्या है फ्लैट का पूरा मामला?

दरअसल, इस फ्लैट की बात इसलिए की जा रही है, क्योंकि सेक्स स्कैंडल के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से एक ने इस फ्लैट को किराए पर लिया था. यहां कोई परिवार नहीं रहता था. अक्सर यहां बुर्का या चेहरे पर दुपट्टा बांधे हुए लड़कियां आती थी. अब तक की गई पुलिस जांच के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो और तस्वीरें इसी फ्लैट के अंदर रिकॉर्ड की गई थीं. फिलहाल, पुलिस ने उस जगह को सील कर दिया है.

बिल्डिंग में रहने वाला श्रीकांत मक्केश्वर ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि इसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंज़िल पर रहने वाले श्रीकांत मक्केश्वर के अनुसार, इस फ्लैट में कोई परिवार नहीं रहता था. इसलिए वहां लगातार युवक-युवतियों का आना जाना लगा रहता था. जिसकी वजह से हाउसिंग सोसाइटी पर इसका बेहद बुरा असर पड़ रहा था. जिसकी वजह से इस बदनामी को देखते हुए श्रीकांत ने कॉम्प्लेक्स के कई अन्य निवासियों के साथ मिलकर इस मामले में फ्लैट के मालिक से शिकायत भी की थी, जो कहीं और रहते थे.

क्या है पूरी कहानी?

कहानी ये हैं कि अयान और उजैर दो दोस्त थे. जिनकी उम्र क्रमश: 19 और 20 साल बताई जा रही है. दोनों अमरावती के ही रहने वाले हैं. दोनों के बीच इस बात को लेकर होड़ लगी रहती थी कि किसकी सबसे ज़्यादा गर्लफ्रेंड हैं. अपने दावों को सही साबित करने और अपनी गिनती पक्की करने के लिए वे अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के वीडियो बनाते थे. खास तौर पर तब के पल जब वे दोनों अकेले होते थे. उज़ैर इकबाल के पास अयान के ऐसे कुल आठ वीडियो थे.

कुछ दिन पहले उजैर ने अयान से कुछ पैसे मांगे. जिसको देने से अयान ने इन्कार कर दिया. मना करने के तुरंत बाद उजैन ने अयान के वीडियो टेलीग्राम ऐप पर अपलोड कर दिए. दो दिनों के अंदर ही ये वीडियो वायरल हो गए, जिससे पूरे अमरावती में हड़कंप मच गया. हालांकि अमरावती पुलिस ने अभी तक स्पष्ट तौर पर ये नहीं बताया है कि वीडियो लीक करने के पीछे आरोपी का असली मकसद क्या था?

MORE NEWS