Live TV
Search
Home > क्राइम > छात्रों के सामने उतारी पैंट, फिर करने लगा गंदी-गंदी हरकत; स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत

छात्रों के सामने उतारी पैंट, फिर करने लगा गंदी-गंदी हरकत; स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत

School Headmaster Viral Video: जांजगीर-चांपा के डोंगाकोहरौद प्राथमिक स्कूल में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर बच्चों के सामने पैंट उतारकर अश्लील हरकत करने का आरोप है. परिजनों ने वीडियो बनाकर पुलिस को दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Last Updated: August 1, 2026 16:05:22 IST

Mobile Ads 1x1

School Headmaster Viral Video: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल के समय बच्चों के सामने अश्लील हरकत की. इस घटना से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, खासकर छात्राएं, डर गईं. बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद गांव में नाराजगी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

बच्चों के सामने की अश्लील हरकत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान पास की कक्षा में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक कथित रूप से पैंट उतारकर बैठे हुए थे. जब कुछ बच्चे पढ़ाई से जुड़ा सवाल पूछने उनके पास पहुंचे, तब उन्होंने बच्चों के सामने ही पेशाब किया. आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं को अपने पास बुलाकर गलत नीयत से व्यवहार करने की कोशिश भी की. इस घटना से छात्राएं बुरी तरह घबरा गईं और स्कूल की छुट्टी होते ही घर जाकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी.

परिजनों ने किया हंगामा

बच्चों से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि हेडमास्टर कथित रूप से अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठे थे. लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. खुद को घिरा हुआ देखकर आरोपी ने जल्दबाजी में अपनी पैंट पहन ली. घटना के बाद स्कूल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया. वहां पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए. इन बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, जांजगीर-चांपा के कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही आरोपी के खिलाफ नियमों के अनुसार निलंबन और अन्य सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:

MORE NEWS