Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: ‘मैं बिग बॉस के कारण…’ आम्रपाली को कैसे मिली निरहुआ संग फिल्म, घर में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Bigg Boss 20: ‘मैं बिग बॉस के कारण…’ आम्रपाली को कैसे मिली निरहुआ संग फिल्म, घर में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली इन दिनों बिग बॉस में गदर मचा रही हैं. उनका बेबाक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. हाल ही में उन्होंने एक दिलचस्पल किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें निरहुआ के साथ पहली फिल्म कैसे मिली थी.

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 19:57:44 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. देखते ही देखते आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस बन गईं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों में करियर बनाने का सपना लेकर कदम नहीं रखा था? उनका प्लान तो सिर्फ एक फिल्म करने का था और फिर वापस अपने पुराने काम की दुनिया में लौटने का था.

इस दिलचस्प कहानी का खुलासा आम्रपाली ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में किया. उन्होंने बताया कि उनकी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की वजह भी कहीं न कहीं बिग बॉस ही बना. दरअसल, आम्रपाली पहले से ही हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं. इसी दौरान वह अभिनेता संतोष शुक्ला के साथ भी काम कर चुकी थीं.

बिग बॉस 6 से जुड़ी है कहानी

कहानी बिग बॉस 6 से जुड़ती है. इस सीजन में दिनेश लाल यादव निरहुआ बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. शो के दौरान उनकी संतोष शुक्ला से बातचीत हुई. उस समय निरहुआ अपनी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. उन्हें ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जिसे भोजपुरी दर्शक आसानी से पसंद कर सकें. संतोष शुक्ला के जरिए आम्रपाली का नाम उनके सामने आया और यहीं से उनके भोजपुरी फिल्मी सफर की शुरुआत हुई. आम्रपाली ने बताया कि उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री में लंबा करियर बनाने के बारे में सोचा भी नहीं था. वह केवल एक फिल्म करना चाहती थीं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

2014 में आई थी पहली फिल्म

साल 2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी ने आम्रपाली की जिंदगी बदल दी. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और उनकी जोड़ी निरहुआ के साथ खूब पसंद की गई. आम्रपाली के मुताबिक, फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती रही. इस सफलता के बाद उन्हें समझ आया कि भोजपुरी सिनेमा में उनके लिए बड़ी जगह बन सकती है. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

इन फिल्मों से मिली पहचान

उन्होंने पटना से पाकिस्तान, राजा बाबू, निरहुआ रिक्शावाला 2, बम बम बोल रहा है काशी और निरहुआ हिंदुस्तानी 2 जैसी फिल्मों ने उनकी पहचान और मजबूत कर दी. भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आम्रपाली सात फेरे, मायका, रहना है तेरी पलकों की छांव में और मेरा नाम करेगी रोशन जैसे हिंदी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं.

MORE NEWS