Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का जलवा, सिर्फ 2 दिनों में कमाए करोड़ों, जानें कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का जलवा, सिर्फ 2 दिनों में कमाए करोड़ों, जानें कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने दूसरे दिन शानदार उछाल के साथ दुनियाभर में 53.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Written By:
Last Updated: July 12, 2026 15:20:00 IST

Mobile Ads 1x1

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की बात हो और अजय देवगन का नाम न आए, ऐसा मुश्किल ही होता है. ‘गोलमाल’ सीरीज के बाद अब ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘धमाल 4’ ने शुरुआती दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. खास बात ये रही कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले अच्छा उछाल देखने को मिला.

 दो दिनों में 53.80 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

करीब सात साल बाद ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की वापसी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये पहुंच गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये हो गया है.

अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने दो दिनों में 43.80 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. वहीं विदेशी बाजारों से करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. इस तरह ‘धमाल 4’ का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

 क्या जल्द निकल आएगा फिल्म का बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ का निर्माण लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये के बजट में हुआ है. शुरुआती दो दिनों की कमाई को देखते हुए फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है. यदि रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर यही रफ्तार बनी रहती है और वीकडेज में कलेक्शन स्थिर रहता है, तो फिल्म अगले कुछ दिनों में अपने बजट की अच्छी रिकवरी की ओर बढ़ सकती है.

 स्टारकास्ट और निर्देशन

‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि फिल्म ने शानदार शुरुआत की है, लेकिन ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ये अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी.

MORE NEWS