Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में अब रिश्तों में भी दरार पड़ने लगी है. अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले काजी तौकीर इस बार अरिश्फा खान के साथ भयंकर लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं. कभी दोनों के बीच पिता-बेटी जैसा रिश्ता देखने को मिलता था, लेकिन नए प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान काजी ने अरिश्फा को ‘घटिया लड़की’ तक कह दिया. दोनों की इस लड़ाई ने घर का माहौल गर्म कर दिया है.
बाथरूम एरिया में भिड़े काजी और अरिश्फा
बिग बॉस 20 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर बाथरूम एरिया में आमने-सामने नजर आते हैं. दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत ही तीखे सवालों से होती है. प्रोमो में अरिश्फा, काजी से पूछती हैं, क्या बोला था आपने? इस पर काजी जवाब देते हैं, बाप निकल गया ना ऑलरेडी. काजी की यह बात अरिश्फा को पसंद नहीं आती. वह कहती हैं कि काजी कभी-कभी बहुत खराब और घटिया बातें कर देते हैं. साथ ही वह पिछली बातचीत का जिक्र करते हुए कहती हैं कि काजी बीमारी तक की बात ले आए थे.
Tomorrow Episode Promo: It’s Arishfa Khan Vs QaI Touqeer https://t.co/HQumT1Mm3l
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026
काजी के जवाब से बढ़ा विवाद
अरिश्फा की बात सुनकर काजी तौकीर नाराज हो जाते हैं और उन्हें ‘पागल लड़की’ कह देते हैं. इसके बाद अरिश्फा वहां से उदिति के पास जाती हैं और उन्हें बताती हैं कि काजी ने कहा, ‘तेरा बाप निकला.’ अरिश्फा की बात सुनने के बाद काजी और भड़क जाते हैं. वह अपने हाथ में पकड़ी प्रेसिंग मशीन दिखाते हुए कहते हैं, इसमें भाप निकला. इसके बाद वह फादर-डॉटर बॉन्ड का जिक्र करते हुए कहते हैं कि वह रिश्ता पिछले दिन ही खत्म हो गया था. काजी अरिश्फा से यह भी कहते हैं कि उनके साथ इस तरह की बकवास न करें.
गुस्से में काजी ने कहा- घटिया लड़की
प्रोमो में लड़ाई यहीं नहीं रुकती. अरिश्फा और काजी दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. अरिश्फा बार-बार काजी की बातों को घटिया बताती हैं, वहीं काजी उन्हें नासमझ कहते हुए फटकार लगाते हैं. गुस्से में काजी कहते हैं, ‘शर्म आनी चाहिए तुम्हें. चुप रहो. निकलो यहां से. ये ड्रामेबाजी मत कर यहां पर.’ इसके बाद वह अरिश्फा को ‘घटिया लड़की’ भी कहते हैं. दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर उदिति भी हैरान रह जाती हैं. आखिर में वह अरिश्फा को शांत कराने की कोशिश करती नजर आती हैं.
ये भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection Day 6: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया तहलका! 541 करोड़ के पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई
क्या खत्म हो गया अरिश्फा और काजी का रिश्ता?
शो में अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच पहले पिता-बेटी जैसा लगाव देखने को मिला था. दोनों की नजदीकियों को दर्शक भी पसंद कर रहे थे. ऐसे में दोनों के बीच इस तरह की तीखी लड़ाई ने उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, प्रोमो में दिखाई गई लड़ाई के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है. अब देखना होगा कि बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में काजी और अरिश्फा के बीच सुलह होती है या यह विवाद उनके रिश्ते में और दूरी बढ़ा देता है.
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Attack Case: टाइगर नहीं ये सितारे थे लॉरेंस का शिकार, अक्षय, सलमान और…; सिर्फ इस वजह से बच गई जान