Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने पार की हद? कान में थूका, उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने वाली हरकत पर काजी तौकीर को फटकार लगाएंगे. साथ ही, गुल्लू और नकुल धुल की लड़ाई पर भी सवाल उठाएंगे.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 13:56:43 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. शनिवार को सलमान खान घरवालों की हरकतों पर सवाल उठाते नजर आएंगे. इस बार उनके निशाने पर शो के चर्चित कंटेस्टेंट काजी तौकीर भी होंगे. अब तक सलमान कई मौकों पर काजी की तारीफ करते दिखे थे, लेकिन इस बार वह उनकी एक हरकत से काफी नाराज नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में सलमान खान काजी को स्काउट के कान में थूकने वाली घटना को लेकर फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, वह गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई लड़ाई पर भी काजी से सवाल करेंगे. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और सलमान खान ने काजी को क्यों घेरा.

स्काउट के कान में थूकने पर काजी से नाराज हुए सलमान

बिग बॉस 20 के प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर से उनकी हरकत के बारे में सवाल करते नजर आते हैं. सलमान कहते हैं कि काजी ने स्काउट के कान में थूका था और यह हरकत काफी गलत थी. वह काजी से पूछते हैं कि उन्हें इस घटना में मजाक कहां नजर आया और यह हरकत उन्हें सही कैसे लगी. सलमान ने काजी को यह भी समझाया कि हर बात को मजाक बताकर सही नहीं ठहराया जा सकता. उनके इस अंदाज से साफ नजर आया कि वह काजी की इस हरकत से बिल्कुल खुश नहीं हैं.

गुल्लू और नकुल की लड़ाई पर भी उठाए सवाल

सलमान खान ने सिर्फ स्काउट वाले मामले पर ही काजी को नहीं घेरा, बल्कि गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई लड़ाई को लेकर भी उनसे सवाल किए. सलमान ने गुल्लू का पक्ष लेते हुए कहा कि इस पूरे विवाद की शुरुआत काजी की वजह से हुई थी. उन्होंने काजी से सवाल किया कि जब गुल्लू और नकुल के बीच झगड़ा बढ़ रहा था, तब वह अपनी जगह से नहीं उठे और खाना खाते रहे. सलमान के मुताबिक, काजी को उस समय गुल्लू का साथ देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

आखिर क्या है काजी और स्काउट के बीच का पूरा विवाद?

दरअसल, घर में काजी तौकीर और स्काउट के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी. इसी दौरान एक घटना हुई, जिसमें काजी ने कथित तौर पर स्काउट को गले लगाया, उनका कान काटा और फिर उनके कान में थूक दिया. शुरुआत में स्काउट ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया. लेकिन बाद में काजी ने घर के कुछ सदस्यों के सामने इस घटना का जिक्र किया और हंसने लगे. इस बात से विवाद बढ़ गया. जब नकुल ने काजी को स्काउट के बारे में बात करते सुना, तो उन्होंने स्काउट को पूरी बात बता दी. इसके बाद स्काउट ने काजी से जवाब मांगा. काजी ने कथित तौर पर इसे मजाक बताया, लेकिन उनकी सफाई से मामला शांत नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए रणबीर कपूर, कन्नड़ में भाषण देकर ‘राम’ ने जीता दिल, एक्टर यश को दिया विशेष धन्यवाद

काजी की वजह से भिड़े गुल्लू और नकुल

स्काउट और काजी के विवाद के बीच नकुल ने काजी की बातों पर सवाल उठाए. इसके बाद काजी ने गुल्लू से मामले में दखल देने और नकुल को समझाने के लिए कहा. लेकिन नकुल को गुल्लू का बीच में बोलना पसंद नहीं आया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुल्लू और नकुल एक-दूसरे का कॉलर पकड़ने लगे. इस झगड़े के दौरान गुल्लू का स्वेटर भी फट गया. घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग किया. इस दौरान माही विज भी नकुल पर नाराज होती नजर आईं. उन्होंने गुल्लू के साथ हाथापाई करने को लेकर नकुल को फटकार लगाई. अब वीकेंड का वार में सलमान खान के सवालों का काजी और दूसरे घरवाले क्या जवाब देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें:  ‘ड्रीमगर्ल’ को पहली फिल्म से चार दिन बाद ही निकाल दिया गया था, फिर राज कपूर ने दिया ‘सपनों का सौदागर’ में काम, हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा

MORE NEWS