क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 17 नवंबर, 2025 को उदयपुर के जाने-माने बिजनेसमैन और इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा सुखेर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR से जुड़ा है. FIR में विक्रम भट्ट समेत कुल आठ लोगों पर ₹30 करोड़ के फाइनेंशियल फ्रॉड का आरोप है. शिकायत के अनुसार, डॉ. मुर्डिया एक इवेंट में दिनेश कटारिया नाम के एक व्यक्ति से मिले, जिसने उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया. इसके बाद, 24 अप्रैल, 2024 को मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में विक्रम भट्ट के साथ एक फॉर्मल मीटिंग रखी गई.