Live TV
Search
Home > मनोरंजन > हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने उन्हें एक बार फिर समन भेजा है. साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर वे अब पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Written By:
Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

Mobile Ads 1x1

Honey Singh: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. जांच एजेंसी ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. इससे पहले भी उन्हें कई बार समन भेजे गए थे लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए.

तीन बार भेजा गया समन

मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर पुलिस पहले भी हनी सिंह को पूछताछ के लिए तीन बार समन भेज चुकी है. इसके बावजूद वह जांच अधिकारी के सामने हाजिर नहीं हुए. बताया गया कि सिंगर ने विदेश में होने की वजह से पेश नहीं हो पाने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने जांच एजेंसी से कुछ और समय देने का अनुरोध भी किया था.

लुकआउट सर्कुलर होगा जारी!

अब पुलिस ने हनी सिंह को एक और मौका दिया है. कहा जा रहा है कि 16 अक्टूबर को होने वाली पेशी में अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह विवाद जनवरी 2026 में दिल्ली में आयोजित हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है. कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें हनी सिंह कथित तौर पर ऐसी टिप्पणी करते सुनाई दिए, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल उठने लगे. विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर माफी मांगी थी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वायरल क्लिप को एडिट करके इस तरह पेश किया गया, जिससे उनकी बात का गलत अर्थ निकला. उन्होंने यह भी कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था.

ये भी पढ़ें: 16 October OTT Release: इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

MORE NEWS