Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘हमारे बच्चे होते..’ चिराग संग रोमांस पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, फैंस का खींचा ध्यान

‘हमारे बच्चे होते..’ चिराग संग रोमांस पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, फैंस का खींचा ध्यान

हाल ही में कंगना रनौत ने अपने और चिराग पासवान के रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने रोमांटिक एंगल पर उड़ रही अफवाहों को विराम दे दिया है. उन्होंने इस बार अपने बच्चों तक के बारे में बात की.

Written By:
Last Updated: April 16, 2026 22:48:09 IST

Mobile Ads 1x1

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत एक बार फिर अपनी बेबाकी के कारण चर्चा में है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. दरअसल, जब भी दोनों सांसद मिलते हैं, तो अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती हैं. कभी दोनों एक दूसरे के साथ ताली मारते नजर आते हैं, तो कभी आवाज लगाकर एक दूसरे को बुलाते और गले मिलते हैं. इसके कारण अक्सर दोनों के अफेयर की बातें भी सामने आती रहती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. 

चिराग के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं कंगना

एक्ट्रेस कंगना ने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं. इससे ज्यादा उनके बीच कुछ नहीं है. उन्होंने चिराग पासवान के साथ साथ रोमांटिक एंगल पर बात करते हुए मुस्कुराहट के साथ कहा कि मैं जब भी चिराग के बारे में सोचती हूं. वे मुझे केवल अच्छे दोस्त ही नजर आते हैं. इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी चिराग और कंगना के बीच रोमांस रहा है, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और उनके बीच कोई रोमांस नहीं रहा है.

अगर रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे होते

उन्होंने आगे इस सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम दोनों ने लगभग 10 साल पहले एक साथ में फिल्म की थी. अगर हमारे बीच रोमांस वाला रिश्ता होता, तो अब तक हमारे बच्चे भी हो गए होते. उनसे आगे पूछा गया कि क्या आगे कुछ ऐसा हो सकता है? इस पर कंगना ने कहा कि अगर हमारे बीच रोमांस होना होता, तो बहुत पहले ही चुका होता.

कब शुरू हुई दोस्ती?

बता दें कि कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में ‘मिले न मिले हम’ फिल्म में एक साथ काम किया था. वो चिराग की पहली फिल्म थी. इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में शुरुआत की. इस फिल्म को तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में चिराग और कंगना के साथ ही नीरू बाजवा और सागरिका घाटे भी थीं. हालांकि फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन कंगना और चिराग के बीच दोस्ती जरूर हो गई. बता दें कि चिराग पासवान बहुत पहले हाी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं लेकिन कंगना रनौत सांसद होने के साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी काम कर रही हैं. वे जल्द ही क्वीन 2 और तनु  वेड्स मनु 3 में नजर आने वाली हैं. 

MORE NEWS