Live TV
Search
Home > मनोरंजन > KBC 18: जब KBC में राजकुमार राव बने ‘विजय’, बिग बी के सामने किया ‘दीवार’ का सीन, देखकर अमिताभ ने कहा ये

KBC 18: जब KBC में राजकुमार राव बने ‘विजय’, बिग बी के सामने किया ‘दीवार’ का सीन, देखकर अमिताभ ने कहा ये

KBC 18: राजकुमार राव 'कौन बनेगा करोड़पति' में वामिका गब्बी के साथ पहुंचे. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' का मशहूर मंदिर वाला सीन दोहराया और खूब तारीफ बटोरी.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 09:34:54 IST

Mobile Ads 1x1

KBC 18: अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘टोस्टर’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मशहूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में खास मेहमान के तौर पर पहुंचे. उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी भी शो का हिस्सा बनीं. शो के दौरान राजकुमार राव ने कुछ ऐसा किया, जिसने दर्शकों को पुराने दौर की याद दिला दी. उन्होंने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ के मशहूर मंदिर वाले सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया.

अमिताभ के सामने बने ‘विजय’

अमिताभ बच्चन ने जैसे ही ‘लाइट, साउंड, कैमरा, एक्शन’ कहा, राजकुमार राव ने फिल्म के किरदार विजय के अंदाज में डायलॉग बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने ‘आज खुश तो बहुत होगे तुम…’ वाला मशहूर मोनोलॉग दमदार तरीके से पेश किया. राजकुमार की एक्टिंग में वही भाव और अंदाज नजर आया, जो इस सीन को हिंदी सिनेमा के यादगार दृश्यों में शामिल करता है. उनकी परफॉर्मेंस खत्म होते ही अमिताभ बच्चन ने तालियां बजाईं. वामिका गब्बी और स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने भी राजकुमार की खूब तारीफ की.

ये भी पढ़ें:  The Paradise Box Office Collection Day 1: ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज, पहले दिन नानी की फिल्म ने कमाए 34.65 करोड़!

2021 में भी किया था ‘दीवार’ का सीन

राजकुमार राव इससे पहले भी KBC में ‘दीवार’ से जुड़ा एक मशहूर सीन कर चुके हैं. साल 2021 में वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ शो में पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने फिल्म का मशहूर डायलॉग अपने अंदाज में पेश किया था. इस बार राजकुमार ने फिर ‘दीवार’ के सीन को जीवंत कर दिया. अमिताभ बच्चन के सामने उनकी यह परफॉर्मेंस शो के खास पलों में से एक बन गई. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है.

ये भी पढ़ें: ‘वेलकम’ के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 5 साल पहले हुआ था कैंसर, अस्पताल में थे भर्ती

MORE NEWS