Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Video: मिर्जापुर का चढ़ा ऐसा भूत! थिएटर में गुड्डू-मुन्ना बने लड़के; एक-दूसरे की कर दी कुटाई

Video: मिर्जापुर का चढ़ा ऐसा भूत! थिएटर में गुड्डू-मुन्ना बने लड़के; एक-दूसरे की कर दी कुटाई

Mirzapur The Movie Theatre Video Viral: 'मिर्जापुर द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में फैंस आपस में भिड़ गए. धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: September 6, 2026 13:54:56 IST

Mobile Ads 1x1

Mirzapur The Movie Theatre Video Viral: ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काट रही है. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है. लेकिन इस जबरदस्त क्रेज के बीच थिएटर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. फिल्म देखने पहुंचे कुछ फैंस आपस में ही भिड़ गए और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. अब इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

थिएटर में मचा बवाल 

सोशल मीडिया पर थिएटर के भीतर के कुछ वीडियो आग की तरह वायरल हो रहे हैं. आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि  ‘मिर्जापुर द मूवी’ देखने आए कुछ लोग फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक आपस में बुरी तरह से भिड़ गए. धीरे-धीरे बातचीत लड़ाई-झगड़े में बदल गई. वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. लोग एक-दूसरे को थप्पड़ मारते, धक्का देते और लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं. 

एक लड़का दूसरे युवक को बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है. वह दूसरे लड़के पर चप्पल बरसाते नजर आ रहा है. हालांकि, लड़ाई की वजह का पता नहीं लग पाया है. लेकिन फिल्म के बीच में ही हंगामा शुरू हो गया. कुछ लोग लड़ाई कर रहे थे और कुछ उस लड़ाई का मजा लेते नजर आ रहे हैं. लोग झगड़े का वीडियो भी बनाते हुए नजर आए. 

ये भी पढ़ें:  इस गाने में प्रेमिका को मिली थी बद्दुआ, किशोर कुमार की दर्द भरी आवाज में बेवफाई और शिकायत, बना सदाबहार

मिर्जापुर द मूवी की कास्ट 

‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल और रवि किशन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की वही कहानी, किरदार और भौकाल देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुट रही है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: KBC 18: जंगल में खाने पड़े सांप…एक बार बाल-बाल बची जान; KBC के मंच पर 1 करोड़ के सवाल पर अटके CRPF कमांडेंट मनोज यादव

MORE NEWS