Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो गया है. टीजर में यामी खतरनाक किरदार में नजर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में तुंबाड जैसी मिस्ट्री देखने को मिल सकती है.

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

Mobile Ads 1x1

Nayi Naveli Teaser Out: शादी के बाद घर में आई एक नई दुल्हन सबकी जिंदगी बदल देती है. घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है और बिखरा हुआ परिवार जैसे संवरने लगता है. हालांकि तभी एक सवाल पूरे घर की नींद उड़ा देता है क्या घर को स्वर्ग बनाने वाली यह दुल्हन सच में कोई डायन है? यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ का टीजर इसी रहस्य के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है.

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-मिस्ट्री फिल्म का 1 मिनट 31 सेकंड का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया. टीजर की शुरुआत एक पारिवारिक बैठक से होती है. परिवार का एक सदस्य अपनी भाभी मोहिनी यानी यामी गौतम के बारे में कुछ बताना चाहता है. जैसे ही उसे बोलने का मौका मिलता है, वह कह देता है कि उसे शक है कि मोहिनी एक डायन है. इतना सुनते ही घरवाले उसे डांटने लगते हैं और थप्पड़ तक मार देते हैं.

हवा में उड़ती मोहिनी

हालांकि, इसके बाद कहानी एक अलग ही मोड़ लेती है. टीजर में मोहिनी को हवा में उड़ते हुए दिखाया जाता है. वह बेहद मजेदार अंदाज में कहती है कि वह नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत खाती है. उसका यह अंदाज डराने के बजाय कहानी को और दिलचस्प बना देता है. 

क्या है फिल्म का रहस्य?

टीजर देखकर इतना तो साफ है कि मोहिनी के किरदार में कुछ अलौकिक जरूर है. हालांकि वह सच में डायन है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है, इसका जवाब फिल्म में मिलेगा. फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का तड़का भी देखने को मिलेगा. यही वजह है कि इसे तनु वेड्स मनु जैसी फैमिली एंटरटेनमेंट और तुंबाड जैसी रहस्यमयी कहानी का मिश्रण बताया जा रहा है. 

कब रिलीज होगी नई नवेली?

बता दें कि फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. वही संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. यामी के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. बता दें कि यामी गौतम की नई नवेली 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

MORE NEWS