Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Padmaavat Controversy: ‘वो बहुत…’ रणवीर ने स्वरा भास्कर को बताया बेशर्म, पूछा दोनों का कनेक्शन

Padmaavat Controversy: ‘वो बहुत…’ रणवीर ने स्वरा भास्कर को बताया बेशर्म, पूछा दोनों का कनेक्शन

Padmaavat Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने पद्मावत के जौहर वाले सीन को लेकर आपत्ति जताई थी और इसे गलत बताया था. इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब रणवीर ने उन्हें इस टिप्पणी को लेकर बेशर्म बताया है.

Written By:
Last Updated: September 3, 2026 15:36:02 IST

Mobile Ads 1x1

Padmaavat Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा में आ गईं. एक्ट्रेस ने इस सीन को गलत और समस्या बताया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग हुई. हालांकि स्वरा भास्कर ने बाद में अपनी बात से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनका मतलब कतई वैसा नहीं था, जैसा निकाला गया. वहीं अब एक्टर रणवीर शौरी ने भी स्वरा की टिप्पणी की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ‘पूरी तरह से बेशर्म’ कहा और दोनों के बीच का कनेक्शन पूछा. 

रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

रणवीर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर स्वरा की टिप्पणी की आलोचना की और जौहर और रेप सर्वाइवर्स के बीच उनके द्वारा बताए गए संबंधों पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे अभी भी यह समझ नहीं आ रहा है! जौहर की तुलना रेप सर्वाइवर्स से करना? इसमें क्या संबंध है? ये दोनों बिल्कुल अलग-अलग बातें हैं! इसका केवल एक ही मकसद है कि एक समूह को बदनाम किया जा सके और दूसरे को सही ठहराने की कोशिश की गई है. ये पूरी तरह बेशर्म है.’

स्वरा भास्कर ने जौहर पर की थी टिप्पणी?

‘पद्मावत’ की रिलीज़ के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र लिखा था.दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ टॉक के दौरान स्वरा भास्कर से उस ओपन लेटर के बारे में पूछा गया, तो स्वरा ने जौहर सीन के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी और मैंने सोचा कि भगवान न करे लेकिन अगर मैं एक रेप सर्वाइवर होती, तो यह फिल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे कायर महसूस होता कि मैंने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या नहीं की. 

स्वरा ने उठाए थे ये सवाल

क्या आप हमारे जैसे समाज में यही बताना चाहते हैं, जहां मुझे लगता है कि वैसे भी रेप की महामारी फैली हुई है? क्या हम अपने सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप वास्तव में एक सम्मानित और बहादुर महिला होतीं, तो आपने खुद को मार लिया होता? क्या हम यह कहना चाह रहे हैं कि रेप एक महिला के जीवन का अंत है? यह सीन बहुत चिंताजनक था.’

इस सीन को देखकर नाराज हुईं स्वरा

उन्होंने आगे कहा कि जिस सीन में सभी महिलाएं आत्महत्या करने जा रही थीं, उनमें एक महिला गर्भवती थी, वो सीन देखकर उन्हें बहुत गुस्सा आया. इस सीन को देखकर वे घृणा से ‘छी’ चिल्ला पड़ीं. उन्होंने इस विचार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का जन्म भी नहीं हुआ, आप उसे मार रहे हैं. वो एक लड़की भी हो सकती थी लेकिन आपने उसे मार दिया क्योंकि आपको डर था कि कहीं वो लड़की हो और उसका भी रेप न हो जाए. स्वरा ने कहा कि वह उस सीन को देखकर बहुत परेशान थीं और लेटर लिखने से पहले उन्होंने पांच दिन तक इंतज़ार किया ताकि यह देख सकें कि क्या उन्हें अब भी वैसा ही महसूस हो रहा है.

प्रकाश कपाड़िया के बाद समर्थन में रणवीर

स्वरा की बातों के बाद, पद्मावत के राइटर प्रकाश कपाड़िया उस सीन के समर्थन में सामने आए. उन्होंने जौहर वाले सीन को ‘उस दौर की सच्चाई’ बताया. उन्होंने ये भी कही कि वे स्वरा के कमेंट्स को फ़ॉलो नहीं कर रहे थे लेकिन उन्हें यह विवाद फ़िज़ूल लगा. वहीं अब रणवीर शौरी ने स्वरा के इस बयान को लेकर उन्हें बेशर्म कहा और उनसे रेप सर्वाइवर और जौहर के बीच के कनेक्शन के बारे में सवाल किया.

MORE NEWS