Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2 में फिर दिखेंगे पवन सिंह? पहले बीच में छोड़ा था शो; अब वापसी पर सस्पेंस!

Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं तेज हैं. पहले सीजन में शो छोड़ने वाले भोजपुरी स्टार की सरप्राइज एंट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 13:57:18 IST

Mobile Ads 1x1

Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में है. पहले सीजन में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था. हालांकि, उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था. अब खबरें आ रही हैं कि पवन सिंह एक बार फिर शो में सरप्राइज एंट्री ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो शो में काफी कुछ बदल सकता है. लेकिन क्या उनकी 

क्या ‘राइज एंड फॉल 2’ में वापसी करेंगे पवन सिंह?

पवन सिंह की शो में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भोजपुरी स्टार दूसरे सीजन में सरप्राइज एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पहले सीजन में पवन सिंह एक रूलर यानी शासक की भूमिका में नजर आए थे. उनके अंदाज और बातचीत ने शो को काफी दिलचस्प बनाया था. ऐसे में अगर वह दूसरे सीजन में लौटते हैं, तो कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे मुकाबले में नया मोड़ देखने को मिल सकता है.

कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी थी पवन सिंह की दोस्ती

पहले सीजन में पवन सिंह की दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. धनश्री वर्मा के साथ उनकी दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी. शो में दोनों के बीच हंसी-मजाक और बातचीत के कई पल दर्शकों को पसंद आए थे. इसके अलावा, पवन सिंह का दूसरे सदस्यों के साथ भी अच्छा तालमेल देखने को मिला था. यही वजह है कि उनकी संभावित वापसी की खबर सामने आते ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

शो छोड़ते समय कही थी दिल छू लेने वाली बात

पवन सिंह ने पहले सीजन को बीच में छोड़ने से पहले अपने साथी कंटेस्टेंट्स से एक भावुक बात कही थी. उन्होंने कहा था, ‘जब भी मेरी याद आएगी, मैं लौट आऊंगा.’ अब उनकी वापसी की चर्चाओं के बीच यह बयान फिर से सुर्खियों में है. फैंस जानना चाहते हैं कि क्या भोजपुरी स्टार इस बार अपना वादा पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें:  Yuzvendra Chahal: ‘मैं बर्बाद हो रहा था…’ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल की बिगड़ गई थी हालत, पैनिक अटैक और शराब की लत पर खोले राज

क्या दूसरे सीजन में बदलेगा खेल?

अगर पवन सिंह की एंट्री होती है, तो शो में दोस्ती और मुकाबले के समीकरण बदल सकते हैं. हालांकि, फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह सच में वापसी करते हैं या उनकी एंट्री सिर्फ चर्चा बनकर रह जाती है.

ये भी पढ़ें: ‘ड्रीमगर्ल’ को पहली फिल्म से चार दिन बाद ही निकाल दिया गया था, फिर राज कपूर ने दिया ‘सपनों का सौदागर’ में काम, हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा

MORE NEWS