Live TV
Search
Home > मनोरंजन > स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची. वहां से उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें सारा स्वर्ण मंदिर में भावुक नजर आ रही हैं.

Written By:
Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

Mobile Ads 1x1

Sara Ali Khan: फिल्म उड़ता तीर की रिलीज से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. दशहरे के मौके पर दोनों कलाकारों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान दोनों की ज्यादा तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, मंदिर में प्रार्थना करते समय सारा अली खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में सारा भावुक नजर आ रही हैं और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं.

सारा ने शेयर की तस्वीर

स्वर्ण मंदिर पहुंचने के दौरान सारा और आयुष्मान सफेद कपड़ों में नजर आए. सारा ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था. दोनों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और कुछ पल शांति से वहां बिताए. सारा ने इस यात्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी दशहरा सभी को ढेर सारा प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियां मिलें.’ उनकी इस पोस्ट पर फैंस का ध्यान गया. वहीं प्रार्थना के दौरान उनके भावुक होने वाले वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

23 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

सारा और आयुष्मान की यह यात्रा उनकी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले हुई है. फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पहले इसे 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई. इस फिल्म से आकाश ए. कौशिक निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. सारा और आयुष्मान के अलावा फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

नेपाल में नहीं दिखाई जाएगी फिल्म

‘उड़ता तीर’ को लेकर एक और चर्चा तब शुरू हुई, जब खबर आई कि नेपाल में इसकी सार्वजनिक स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, नेपाली केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की समीक्षा के बाद वहां के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फिल्म को दिखाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया. बोर्ड ने फिल्म को देश के राष्ट्रीय सिनेमा कानून के एक प्रावधान के खिलाफ पाया.

करण जौहर समेत कई निर्माता जुड़े

वहीं फिल्म का निर्माण एक नहीं बल्कि कई निर्माता कर रहे हैं. इनमें करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन शामिल हैं. यह धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट का एक और साझा प्रोजेक्ट है. ‘पति पत्नी और वो 2’ के बाद सारा और आयुष्मान दूसरी बार साथ काम करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

MORE NEWS