Live TV
Search
Home > मनोरंजन > परीकथा से कम नहीं थी विजय थलापति और संगीता की कहानी, रिश्ते को लगी बुरी नजर, तलाक की आई नौबत

परीकथा से कम नहीं थी विजय थलापति और संगीता की कहानी, रिश्ते को लगी बुरी नजर, तलाक की आई नौबत

Vijay Wife Sangeeta Sornalingam: अभिनेता विजय थलापति की पार्टी TVK तमिलनाडु में मतगणना में सबसे आगे चल रही है. विजय और उनकी पत्नी संगीता की लव-स्टोरी बिल्कुल किसी परीकथा जैसी थी, लेकिन जोड़े ने 2025 में अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक की अर्जी दे दी.

Written By:
Last Updated: May 4, 2026 16:48:48 IST

Mobile Ads 1x1

Vijay Wife Sangeeta Sornalingam: लंदन में रहने वाले श्रीलंकाई तमिल उद्योगपति सोरनलिंगम की बेटी संगीता सोरनलिंगम ने जब विजय थलापति की फिल्में देखीं तो वो उनको देखती रह गयीं और उनके अभिनय की फैन हो गईं.

संगीता, विजय को इतना ज्यादा पसंद करने लगी थीं कि उनसे मिलने चेन्नई एयरपोर्ट तक पहुंच गईं. मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और परिवार की सहमति से कपल की शादी हो गई.

फैन से पत्नी बन गयीं संगीता 

‘एक्सक्यूज मी’ को दिए एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया था. उन्होंने बताया, “हमारी मुलाकात ‘लव टुडे’ के सेट पर हुई थी. मैं अपने प्रशंसकों से मिलने आया था, और तभी मेरी मुलाकात संगीता और उनके माता-पिता से हुई. वे बहुत अच्छे से बात करते थे. मेरी ही तरह, वह भी शर्मीली स्वभाव की हैं. बाद में मैंने उन्हें अपने घर बुलाया, और मेरे पिता को वह पसंद आईं. जब उन्होंने मुझसे बात करने की इच्छा जताई, तो मैं थोड़ा घबरा गया. लेकिन उन्होंने संगीता के बारे में पूछा, और मैंने कहा कि वह अच्छी लड़की है, आप क्यों पूछ रहे हैं? फिर उन्होंने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहता हूं. मैं थोड़ा हैरान रह गया और कुछ समय मांगा. बाद में, हमारे परिवार मिले, और हमारी सगाई हो गई.”  बता दें कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम से उनके दो बच्चे हैं: एक बेटा जेसन संजय (जन्म 2000) और एक बेटी दिव्या साशा(जन्म 2005).

कपल के अलग होने का कारण 

2025 में विजय की पत्नी संगीता ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की. संगीता ने उन पर अफेयर के आरोप लगाये और कहा कि वो किसी और के साथ छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. तलाक की खबरों के बीच विजय को एक  रिसेप्शन में अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के साथ देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं. 

MORE NEWS