Live TV
Search
Home > हेल्थ > सिर्फ मॉर्निंग वॉक काफी नहीं! सुबह की सैर के बाद जरूर करें ये 5 काम, तभी सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

सिर्फ मॉर्निंग वॉक काफी नहीं! सुबह की सैर के बाद जरूर करें ये 5 काम, तभी सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

Morning Walk Tips: क्या आप भी रोज सुबह वॉक करके यह सोच लेते हैं कि अब फिटनेस का पूरा काम हो गया? अगर हां, तो यकीन मानिए कि आप बड़ी गलती कर रहे हैं. इस आदत पर दोबारा सोचने की जरूरत है. मॉर्निंग वॉक के बाद ये 5 आसान आदतें जरूर अपनाएं.

Written By:
Last Updated: July 26, 2026 19:25:14 IST

Mobile Ads 1x1

Morning Walk Tips: क्या आप भी रोज सुबह वॉक करके यह सोच लेते हैं कि अब फिटनेस का पूरा काम हो गया? अगर हां, तो यकीन मानिए कि आप बड़ी गलती कर रहे हैं. इस आदत पर दोबारा सोचने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मॉर्निंग वॉक जितनी जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण है कि उसके बाद आप अपने शरीर का सही तरीके से ख्याल रखें. कई लोग सुबह की सैर के तुरंत बाद ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे वॉक का पूरा फायदा नहीं मिल पाता. अगर आप चाहते हैं कि शरीर दिनभर ऊर्जावान रहे, मांसपेशियां मजबूत बनें और गर्मियों में भी डिहाइड्रेशन, थकान व कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव हो, तो मॉर्निंग वॉक के बाद ये 5 आसान आदतें जरूर अपनाएं.

मॉर्निंग वॉक के बाद जरूर करें ये काम

उचित मात्रा में पानी पीएं: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक के बाद जितना संभव हो पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है. बता दें कि, सुबह की करने की वजह से शरीर में थकान बढ़ती है. इसी के साथ-साथ पानी भी खत्म होने लगता है. यही वजह है कि वॉक से लौटने के बाद खूब पानी पीना चाहिए. वहीं, शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्ट्रेचिंग भी करें: सुबह की सैर करने के बाद स्ट्रेचिंग जरूर करना चाहिए. इससे कई परेशानियों से निजात मिल सकता है. बता दें कि, मॉर्निंग वॉक करने से हमारी मांसपेशियां गर्म हो जाती हैं. इन स्थिति में मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है. ऐसे में स्ट्रेचिंग करने से इस दर्द से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही शरीर को लचीला बनाने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा यदि आप वॉक के बाद तुरंत बैठते हैं, तो भी ये आपके शरीर में दर्द कर सकता है.

शरीर ठंडा होने के लिए समय दें: सुबह की सैर करने के बाद अपनी बॉडी को ठंडा रखने का प्रयास करना चाहिए. क्योंकि, जब हम मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो इससे हमारे शरीर में गर्माहट पैदा होती है. यही वजह है कि जैसे ही हम वॉक से लौटते हैं, हमें सबसे पहले अपने शरीर को ठंडा करना चाहिए. इसके लिए सबसे बेहतर तरीका शांति से कुछ देर बैठना है, ताकि हार्ट बीट सामान्य हो जाए और थके हुए शरीर को कुछ आराम मिल जाए.

प्रोटीन शेक लें: मॉर्निंग वॉक के बाद एनर्जी को दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन शेक बहुत जरूरी है. बता दें कि, जिस तरह मॉर्निंग वॉक से शरीर में पानी की कमी होती है. उसी तरह से हमारी एनर्जी भी कम होती है. इसलिए आप जब भी मॉर्निंग वॉक से लौटें, कोशिश करें कि प्रोटीन शेक या केले का सेवन करें. इससे न सिर्फ मांसपेशियां मजबूत होंगी, बल्कि शरीर को कई जरूरी विटामिन भी मिलेंगे.

मौसमी फल खाएं: सुबह की सैर करने के बाद मौसमी फलों का जरूर सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कई तरह के विटामिन और मिनरल भी मिल जाते हैं. दरअसल, अधिक वॉक करने से ऊर्जा में कमी आ जाती है. इसके चलते फलों का सेवन बहुत जरूरी हो जाता है.

MORE NEWS