Live TV
Search
Home > India News > वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय: आरवी अग्रवाल ने बी.ए. अर्थशास्त्र में जीता स्वर्ण पदक

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय: आरवी अग्रवाल ने बी.ए. अर्थशास्त्र में जीता स्वर्ण पदक

Written By:
Last Updated: September 2, 2026 16:52:17 IST

Mobile Ads 1x1

प्रतिभाशाली छात्रा आरवी अग्रवाल को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के करकमलों से स्वर्ण पदक एवं दो पुरस्कार प्रदान किए गए

सूरत, बुधवार : वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के 59वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पदक, डिग्री एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बैचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए.) में अर्थशास्त्र विषय के साथ पूरे दक्षिण गुजरात क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली सूरत की प्रतिभाशाली छात्रा आरवी सुरेंद्र अग्रवाल को राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत के करकमलों से स्वर्ण पदक एवं दो पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय का 59वां दीक्षांत समारोह: बी.ए. अर्थशास्त्र में पूरे दक्षिण गुजरात में प्रथम स्थान प्राप्त कर आरवी सुरेंद्र अग्रवाल ने हासिल किया स्वर्ण पदक – समाचार संसार

कठोर परिश्रम, विषय पर गहरी पकड़ और दृढ़ संकल्प के बल पर आरवी ने यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात का गौरव बढ़ाया है। राज्यपाल के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते समय उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं शिक्षा जगत के दिग्गजों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी इस उपलब्धि की सराहना की।

वीर नर्मद

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरवी ने कहा कि यदि सही दिशा में लगन और मेहनत के साथ प्रयास किया जाए, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है। विषम परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कठिन परिश्रम निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवारजन भी उन्हें लगातार प्रेरित करते रहे हैं कि “विषम परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ किया गया कठिन परिश्रम निश्चित रूप से सफलता दिलाता है, इसलिए मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।”

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

MORE NEWS