Live TV
Search
Home > देश > ‘प्रदर्शन से कुछ नहीं होता,बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा…’, Amit shah का बड़ा बयान, सुन विपक्ष के उड़े होश

‘प्रदर्शन से कुछ नहीं होता,बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा…’, Amit shah का बड़ा बयान, सुन विपक्ष के उड़े होश

Amit shah: अमित शाह ने कहा 'आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं, कभी ईवीएम का बहाना लगाते हो, कभी वोट चोरी का बहाना लगाते हो, मगर मैं आपको बताता हूं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए'.

Written By:
Last Updated: October 22, 2026 14:23:31 IST

Mobile Ads 1x1

Amit shah:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध के बीच विपक्ष पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार सत्ता में आ रही है, और उनके पेट में दर्द हो रहा है. इसलिए, वे वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं.

अमित शाह ने कहा, ”अब इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए. लोगों के दुःख-दर्द की पूछताछ करिए. धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता. जनता के दुःख-दर्द…पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जहां पर भी चुनकर आए हैं, वहां योजनाएं लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा, कोई नहीं रोक पाएगा.”

अमित शाह ने कहा, ”वो कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकप्रिय वोट से चुनकर नहीं आती, वोट चोरी करती है. राहुल जी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ गया भी है. वोट चोरी-वोट चोरी कर कर आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो.”

तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते-अमित शाह

अमित शाह ने कहा ‘आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं, कभी ईवीएम का बहाना लगाते हो, कभी वोट चोरी का बहाना लगाते हो, मगर मैं आपको बताता हूं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए’. 

अमित शाह ने कहा ‘ गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी, एक भी चुनाव नहीं जीते. उत्तर प्रदेश में 41 साल से आप चुनाव नहीं जीते, बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते, तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से आपकी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी और अरुणाचल में 2 साल से चुनकर नहीं आए, मिजोरम में 13 साल से, मणिपुर में 14 साल से, दिल्ली में 18 साल से और आसाम में भी 12 साल से आप चुनकर नहीं आए हो. ये क्या सब मोदी जी आने से पहले से शुरू हुआ है और जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी’.

30 साल तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली-अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, ”…अरे भाई! अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहां ही मरेगा. हर छह माह में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता है, मैं तो देश की जनता के बीच में रहूंगा. अब जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हो इसके आधार पर मैं कहता हूं कि 30 साल तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है. मेरी बात सुनकर चलो.”उन्होंने कहा अभी-अभी केरल में चुनाव हुआ, यही मतदाता सूची, यही इलेक्शन कमिश्नर, यही ईवीएम, आपने शपथ ले ली आप चुनाव जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है. तेलंगाना में आप जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है. 

अमित शाह ने आगे कहा ‘ हिमाचल में जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है, तमिलनाडु में जिनके सपोर्ट आप करें वो जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है और जहां हार जाते हो, वहां पर इलेक्शन कमीशन ठीक नहीं है. आपके पक्ष में अगर अदालतें फैसला देती है, तो अदालतें अच्छी हैं और विपक्ष में फैसला देती है, आपके विरोध में देती है, तो अदालतें  ठीक नहीं है,ये दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे राहुल जी, जनता आपको जान चुकी है. आप कुछ आसपास के प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर कर दिल्ली में प्रदर्शन कर कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते. मैं आज कहने आया हूं, देश की जनता आपको देख भी रही है, जान भी रही है. 

Tags:

MORE NEWS