Live TV
Search
Home > देश > Anant Singh 9 Murders Viral Video: अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कितने मर्डर कराए? नंबर सुन उड़ जाएंगे होश; बिहार की सियासत में मचा बवाल

Anant Singh 9 Murders Viral Video: अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कितने मर्डर कराए? नंबर सुन उड़ जाएंगे होश; बिहार की सियासत में मचा बवाल

Anant Singh 9 Murders Viral Video: अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार के शुरुआती राजनीतिक दौर में उनका साथ दिया और बड़ी कुर्बानी दी. नौ लोगों की हत्या कराने वाले बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई.

Written By:
Last Updated: 2026-10-16 15:29:15

Mobile Ads 1x1

Anant Singh 9 Murders Viral Video: बिहार की राजनीति में जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह के एक बयान से हलचल मच गई है. बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के शुरुआती राजनीतिक दौर में उन्होंने उनका साथ दिया और इसके लिए बड़ी कुर्बानी दी. इसी दौरान उन्होंने नौ लोगों की हत्या कराने का भी दावा किया. उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है.

‘नीतीश कुमार के लिए मैंने बड़ी कुर्बानी दी’

IANS के साथ बातचीत में अनंत सिंह ने खुद को नीतीश कुमार का पुराना और कट्टर समर्थक बताया. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब वह उनके साथ खड़े थे. अनंत सिंह ने कहा, ‘मेरे जितनी कुर्बानी किसने दी हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे. वे यहां-वहां घूमा करते थे.’ इसी बातचीत में उन्होंने नौ लोगों की हत्या कराने का दावा भी किया. हालांकि, यह उनका बयान है और इसे किसी स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य या किसी मामले में दोषसिद्धि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

नीरज कुमार को टिकट देने पर क्यों नाराज हैं अनंत सिंह?

JDU में विवाद की एक बड़ी वजह MLC चुनाव के लिए नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया जाना है. अनंत सिंह ने पार्टी के इस फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि नीरज कुमार ने पहले उनका विरोध किया था, इसलिए उन्हें उम्मीदवार बनाना पार्टी की गलती है. अनंत सिंह ने सवाल उठाया कि जब वह लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ खड़े रहे हैं, तो उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज क्यों किया गया. उनके बयान से पार्टी के भीतर उम्मीदवार चयन को लेकर मतभेद सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें:  SP Leaders Chicken Party Viral Video: नवरात्र में चिकन पार्टी पर बवाल! रामजीलाल सुमन के Video से गरमाई सियासत, गन्ना मंत्री बोलें – ‘इस्लाम कबूर कर लें…’

विरोध के बावजूद नीतीश कुमार के प्रति वफादारी का दावा

नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर सवाल उठाने के बावजूद अनंत सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी को चुनौती नहीं दे रहे हैं. अब देखना होगा कि MLC चुनाव को लेकर JDU के भीतर चल रहा यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और पार्टी नेतृत्व इस असहमति पर क्या रुख अपनाता है. फिलहाल अनंत सिंह का बयान बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Bhagwati Temple Fire: बागेश्वर में बड़ा हादसा! मां भगवती मंदिर में लगी आग; मचा हड़कंप

MORE NEWS