Ashok Kharat Net Worth| Ashok Kharat Ke Pass Kitna Paisa Hai: अशोक खरात जो कि आध्यात्मिक रूप से मदद करने का नाटक करते हुए महिलाओं का बलात्कार करने के आरोप में पकड़े गए हैं. उन्होंने एक 35 साल की शादीशुदा महिला का बलात्कार किया है, इसकी जानकारी पुलिस ने दी है. उनका कहना है कि खरात ने महिला को भोजन और पानी में नशीला पदार्थ दिया उसे सम्मोहित किया और फिर नवंबर 2022 और दिसंबर 2025 के बीच कई बार उसके साथ मारपीट की.
साथ ही खरात ने महिला को धमकी भी दी और उसे चेतावनी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसके पति को चोट देगा और सब कुछ बर्बाद कर देगा. इन सबके बीच लोगों को ये जानने में काफी दिलचस्पी है कि खरात की नेट वर्थ कितनी है. तो आइए जानते हैं-
अशोक खरात की नेट वर्थ (Ashok Kharat Net Worth)
रिपोर्ट्स की माने तो अशोक खरात (Ashok Kharat Net Worth) की कुल नेट वर्थ 200 करोड़ रुपये की है. साथ ही जांच में पता चला है कि खरात के पास सर्वेक्षण संख्या 132, 138, 203, 220, 33, 93 और 97 में लगभग 30 एकड़ जमीन थी, जिसका क्षेत्र पाथर्डी क्षेत्र में स्थित था और इसकी कीमत लगभग 150 करोड़ थी और काहंडलवाड़ी, मिरगांव में 45 एकड़ की जमीन है. साथ ही खरात के पास मंदिर के नाम पर 10 करोड़ रुपये का एक फार्महाउस है.
अशोक खरात की अन्य जमीन
अशोक खरात के पास कनाडा कॉर्नर पर एक ऑफिस है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ है और उनके पास ओझर हवाई अड्डे, जनोरी और दहावा माइल लैंड के आसपास भी 5 करोड़ की जमीने है. साथ ही पुलिस को कर्मयोगी नगर में भी एक 5 करोड़ का बंगला मिला है और तमाम जमीने अन्य नामों पर फैली हुई है जिसकी जांच हो रही है.
अशोक खरात केस? (Ashok Kharat Case and 58 Obscene Videos)
अशोक खरात केस में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और बेहद ही शानदार तरीके से अरेस्ट किया. जब पुलिस वहां पर गई तो उन्होंने चोर-चोर चिल्लाया और इसी बहाने से फ़र्महाउस में घुस गए तभी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. साथ ही पुलिस को कनाडा कॉर्नर स्थित “ओक्स प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर” नामक उनके ऑफिस में एक पेन ड्राइव मिली है जो कि 58 अश्लील वीडियो से भरी हुई है.
वो पेन ड्राइव इस समय फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास है क्योंकि पुलिस को ऐसा लगता है कि उस चिप में केवल कई पीड़ित ही नहीं बल्कि जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं. जांच के समय पुलिस को अशोक के घर से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और खोखे भी मिले.