Live TV
Search
Home > देश > 130 km/h की रफ्तार से इन 2 राज्यों में दौड़ेगी वंदे भारत स्लिपर ट्रेन, टिकट भी काफी सस्ता, जानें रूट

130 km/h की रफ्तार से इन 2 राज्यों में दौड़ेगी वंदे भारत स्लिपर ट्रेन, टिकट भी काफी सस्ता, जानें रूट

Bengaluru Pune Vande Bharat Sleeper Train: अब बेंगलुरु-पुणे जाना लोगों के लिए काफी आसान और आरामदायक होने वाला है, क्योंकि सरकार ने वंदे भारत स्लिपर ट्रेन को मंजूरी दे दी है. आइए जानते हैं रूट, टिकट का दाम और सब कुछ-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 16, 2026 14:56:18 IST

Mobile Ads 1x1

Bengaluru Pune Vande Bharat Sleeper Train Route: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. बेंगलुरु से पुणे तक का सफर अब और आरामदायक होने वाला है, भारतीय रेलवे ने हाल ही में इसे सेवा को मंजूरी दे दी है. इससे आपका रास्ता मात्र 13 घंटे में पूरा हो जाएगा. ये ट्रेन सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी/घंटा पूरा करती है. इस ट्रेन को लोग पहले से ही काफी पसंद करते हैं और अब अनेक ऑप्शन के बाद इसे और प्यार मिल रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के बीच बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर काम चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 अप्रैल को सांसद पीसी मोहन को लिखे पत्र में ट्रेन को मंजूरी दे दी है. इस साल दिसंबर तक इस सेवा के शुरु होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेटी सामने नहीं आई है.

बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत का रास्ता और समय  (Bengaluru-Pune Train Route)

इस ट्रेन की शुरुआत मुंबई ले होगी और ये पुणे, सोलापुर और वाडी से होकर बेंगलुरु जाएगी. रास्ते में पड़ रहे कुछ रूट दजैसे दौंड-वाडी और वाडी-गुंटकल सहित मार्ग के कुछ हिस्सों को सही किया जाएगा ताकि ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से चल सके. साथ ही कलबुर्गी या हुबली के रास्तों को भी सुधारा जा रहा है ताकि उनका भी उपयोग हो सके जरूरत पड़ने पर. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जनवरी को शुरू की गई हावड़ा-कामाख्या रूट पर पहली ट्रेन के बाद ये भारत में दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी.

ये ट्रेन अपनी यात्रा को पूरा करने में 13 घंटे का समय ले सकती है जो कि उद्यान एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से काफी तेज है. उन ट्रेनों में 18 घंटों से ज्यादा का समय लगता है.

बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया  (Bengaluru-Pune Train Ticket Price)

ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और दोनों तरफ से रात में 9 बजे के आसपास पहुंचने की उम्मीद है. इससे ये फायदा होगा कि देश में दोनों राज्यों में रात भीर यात्रा आरामदायक होगी. इस ट्रेन के अनुमानित किराए की बात करें तो एसी 3-टियर के लिए 2,500 रुपये, एसी 2-टियर के लिए 3,000 रुपये से 3,200 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 3,600 रुपये से 3,900 रुपये है. खाना टिकट में ही जोड़ा जाएगा

बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत (Bengaluru-Pune Train Features)

ट्रेन में यात्रियों के लिए और भी कई सुविधाएं होंगी. इसमे शामिल है:

ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है.
ट्रेन में कुल 16 कोच है, जिनमें 11 एसी 3-टियर कोच, 4 एसी 2-टियर कोच और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं.
ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट है.
ट्रेन में रात को पढ़ने के लिए हल्कि लाइट भी होगी.
साथ ही फर्स्ट एसी यात्रियों के लिए शॉवर और शिशु देखभाल क्षेत्र.
ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे.
बुकिंग 120 दिन पहले तक की जा सकती है.

MORE NEWS