Live TV
Search
Home > देश > CJP Protest पार्ट 2 होगा शुरू, धर्मेंद्र प्रधान के बाद किसका इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच, छात्रों से की अपील

CJP Protest पार्ट 2 होगा शुरू, धर्मेंद्र प्रधान के बाद किसका इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच, छात्रों से की अपील

CJP ने पहली बार प्रदर्शन किया और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही प्रदर्शन खत्म किया. वहीं अब CJP दोबारा प्रदर्शन करने वाली है. पार्टी ने इस बात का एलान किया है और साथ ही छात्रों से अपील की है.

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 16:37:43 IST

Mobile Ads 1x1

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर आंदोलन की राह पर लौटने वाली है? NEET पेपर लीक और छात्रों की मांगों को लेकर CJP का आंदोलन शुरू हुआ था. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन का पार्ट 1 भले ही खत्म हो गया था लेकिन अब CJP के नेताओं ने पार्ट 2 शुरू करने का एलान कर दिया है. CJP के नेताओं की तरफ से नए मुद्दों पर आवाज उठाने के संकेत मिल रहे हैं.

दरअसल, CJP से जुड़े लोगों ने अब अगली मांग को लेकर छात्रों से एकजुट होने की अपील की है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस बार किसके इस्तीफे की मांग की जा रही है. संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही ‘CJP Protest पार्ट 2’ शुरू होने वाला है. छात्रों से की गई अपील से सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

धर्मेंद्र के बाद किसका इस्तीफा मांग रही CJP

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के बाद CJP के निशाने पर BCI यानी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रमुख मनन कुमार मिश्रा हैं. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद CJP ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है. बता दें कि शुक्रवार को ही विवादित आदेश को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने बीसीआई को फटकार लगाई थी. इसके बाद CJP प्रवक्ता सौरभ दास वे मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के रुख पर नाराजगी जताई थी. 

CJI ने लगाई फटकार

दरअसल, छात्रों ने CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाने के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति जताई थी. इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों का वकील के तौर पर एनरोलमेंट रोकने का निर्देश दिया था. इस पर CJI सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार है. यह मामला उनके और छात्रों के बीच का था, जिसमें BCI का हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं था, वो इसमें दखल देने वाले कौन होते हैं? 

छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

कोर्ट ने छात्रों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई. साथ ही BCI को नोटिस भी जारी किया. बढ़ते विवाद के बाद BCI ने अपना एनरोलमेंट रोकने वाला निर्देश वापस ले लिया. मनन कुमार मिश्रा ने भी सफाई दी कि किसी छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं रोका जाएगा और छात्रहित सर्वोपरि है.

ये भी पढ़ें: 2 साल तक FIR नहीं… हिरासत में श्रवण की मौत पर Supreme Court ने उठाए सवाल, CBI जांच के साथ दिए ये आदेश

MORE NEWS