Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand Gen-Alpha Protest: अब गढ़वा में Gen Alpha ने काटा भयंकर बवाल! सड़क जाम के बाद थाने में पथराव, फिर 1 चिट्ठी ने पलटा पूरा खेल!

Jharkhand Gen-Alpha Protest: अब गढ़वा में Gen Alpha ने काटा भयंकर बवाल! सड़क जाम के बाद थाने में पथराव, फिर 1 चिट्ठी ने पलटा पूरा खेल!

गढ़वा में शिक्षक के तबादले पर भड़के Gen Alpha के छात्रों ने थाने में पथराव कर दिया. भारी बवाल के बीच BDO की चिट्ठी आते ही कैसे पलटा मामला? पढ़ें पूरी खबर.

Written By:
Last Updated: August 13, 2026 19:53:27 IST

Mobile Ads 1x1

झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में सरकारी शिक्षक मलय सिंह के तबादले को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया. छात्रों की मांग को स्वीकार करते हुए शिक्षक का तबादला रद्द कर उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, आंदोलन के दौरान छात्रों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुए विवाद के बाद मामला काफी गरमा गया.

शिक्षक के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

मलय सिंह के तबादले की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में Zen Alpha के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करने लगे. गुरुवार को छात्रों ने स्कूल पहुंचकर सड़क जाम कर दी. छात्रों का कहना था कि वे अपने शिक्षक को वापस लाकर ही रहेंगे और इसके अलावा उन्हें कोई दूसरा फैसला मंजूर नहीं है.

छात्रों का आरोप है कि उन्हें समझाने पहुंचे कांडी प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय के साथ विवाद हुआ और छात्रों के साथ मारपीट की गई. इसके बाद आक्रोशित होकर छात्र कांडी थाने पहुंच गए.

थाना परिसर में पथराव, पुलिसकर्मी घायल

थाने पहुंचने के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान थाना परिसर में पथराव भी हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की बात सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रखंड प्रमुख को थाना परिसर से बाहर भेज दिया.

इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला. एक कर्मचारी द्वारा छात्रों का वीडियो बनाए जाने को लेकर भी विवाद बढ़ा, जिसके बाद एहतियातन कुछ समय के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर को बंद करना पड़ा.

चिट्ठी पहुंचते ही बदला माहौल

इसी बीच कांडी थाना परिसर में अधिकारियों और पुलिस के साथ छात्रों की बातचीत चल रही थी. तभी बीडीओ को शिक्षक मलय सिंह के तबादले को रोकने और उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का आधिकारिक पत्र मिला.

फैसले की जानकारी मिलते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. छात्रों को फैसले पर भरोसा दिलाने के लिए थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बात शिक्षक मलय सिंह से भी कराई.

शिक्षक से बात होने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. हालांकि, छात्रों ने प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग अभी भी बरकरार रखी है.

ये भी पढ़ें: MP Gen-Alpha Protest: Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha का हल्ला बोल! अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

BDO ने क्या कहा?

कांडी के BDO राकेश सहाय ने बताया कि उच्च विद्यालय के शिक्षक मलय सिंह का तबादला हुआ था, जिसके विरोध में स्कूल के बच्चे प्रदर्शन कर रहे थे. विभाग ने छात्रों की मांग को स्वीकार करते हुए मलय सिंह को फिर से कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का निर्णय लिया है. जल्द ही शिक्षक के दोबारा योगदान करने की बात कही गई है.

प्रखंड प्रमुख ने आरोपों से किया इनकार

दूसरी तरफ, छात्रों के साथ मारपीट के आरोपों से घिरे प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी छात्र के साथ मारपीट नहीं की. पिंकू पाण्डेय के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर स्थानीय विधायक के लोगों ने हमला किया था.

फिलहाल शिक्षक की वापसी के फैसले के बाद छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है, लेकिन थाना परिसर में हुए पथराव और प्रखंड प्रमुख के खिलाफ छात्रों के आरोपों को लेकर मामला अभी भी गरमाया हुआ है.

MORE NEWS