Live TV
Search
Home > देश > Maharashtra: तिरंगे के साथ 9 मिनट 16 सेकंड पानी के अंदर था पुलिस कर्मी, साइकिल चलाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश; दिखाई अनोखी देशभक्ति

Maharashtra: तिरंगे के साथ 9 मिनट 16 सेकंड पानी के अंदर था पुलिस कर्मी, साइकिल चलाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश; दिखाई अनोखी देशभक्ति

Amravati: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस कर्मी अमलदार प्रवीण दादाराव आखरे ने अनोखे अंदाज में देशभक्ति का परिचय दिया. उन्होंने तिरंगे के साथ 9 मिनट 16 सेकंड पानी के अंदर साइकिल चलाई.

Written By:
Last Updated: 2026-08-15 17:26:12

Mobile Ads 1x1
आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरावती शहर पुलिस दल के पुलिस अमलदार प्रवीण दादाराव आखरे ने अनोखे अंदाज में देशभक्ति का परिचय दिया. 
 
केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अमरावती शहर के पुलिस जलतरण केंद्र में उन्होंने पानी के अंदर लगातार 9 मिनट 16 सेकंड तक अपनी सांस पर नियंत्रण रखते हुए 25 मीटर तक तिरंगा ध्वज के साथ साइकिल चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया.
 
प्रदर्शन के लिए किया कड़ा अभ्यास 

जानकारी के अनुसार इस साहसिक प्रदर्शन के लिए प्रवीण आखरे ने कड़ी मेहनत और विशेष अभ्यास किया था. खास बात यह रही कि उन्होंने पानी के अंदर किसी भी कृत्रिम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किए बिना यह प्रदर्शन पूरा किया. साथ ही पानी के अंदर साइकिल चलाते समय उन्होंने उपस्थित लोगों को हेलमेट के इस्तेमाल के महत्व का संदेश भी दिया.
 
उनके इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी को देशभक्ति, अनुशासन और सुरक्षा का प्रेरणादायी संदेश मिला। स्वतंत्रता दिवस पर किए गए इस साहसिक प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की.

आजादी के 80 साल 

भारत ने 15 अगस्त, 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जो ब्रिटिश शासन से आजादी के 80 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व किया, राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया. इस अवसर पर  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लाल किले परिसर में इस कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रूप से प्रस्तुत किया गया, जो इसकी 150वीं वर्षगांठ का प्रतीक है.

MORE NEWS